एक मां, जो अपने बच्चे को जान से ज्यादा चाहती है वो अपने ही बच्चों के साथ ऐसा भी कर सकती है। यकीं नहीं होगा, देखिए
घटना पंजाब के फगवाड़ा का है, जहां गांव किशनपुर में एक भट्ठे के पास एक महिला ने अपनी एक साल और तीन साल की दो बेटियों को मछली पालने के तालाब में डूबाकर मार दिया।
इसके बाद महिला खुद पेड़ के साथ फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुई। सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल, एसएचओ सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, चहेड़ू चौकी प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मीनू (23) अपनी बेटियों नेहा (3) और मीना (1) के साथ नकोदर में रह रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उसको परेशान करता था और उसके आर्थिक हालात भी ठीक नहीं थे। उसका पति कुछ दिन पहले उसको छोड़कर भाग गया।
आर्थिक हालात अधिक बिगड़ने के कारण वह परेशान हो गई। एक सप्ताह पहले वह नकोदर से यहां आ गई। रविवार करीब 12 बजे गांव किशनपुर के एक भट्ठे के पास मछली पालने के लिए बनाए तालाब में उसने दोनों बच्चियों को डूबो दिया और खुद एक पेड़ से फांसी पर लटकने लगी, लेकिन जिस कपड़े से फांसी लगाने जा रही थी, वह फट गया।