पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए एक व्यक्ति उसे घुमाने ले गया और फिर उसे इस तरह से मारा कि शव का हाल देखकर हर कोई सिहर उठा। आप भी देखिए।
2 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
वारदात अमृतसर के एक होटल में अंजाम दी गई। हैवान बने पति ने पत्नी को पहले शराब पिलाई, फिर उसके हाथ-पैर बांधे। मुंह में कपड़ा ठूंसा और सिर पर हथौड़े मार-मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात 12 नवंबर को अंजाम दी गई। पुलिस ने हत्यारे पति को राजस्थान के बाड़मेर से गिरफ्तार किया और मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया।
3 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज सुशील कुमार अपनी टीम के साथ बाड़मेर पहुंच गए हैं और सोमवार तक आरोपी को अमृतसर ले आएंगे। आरोपी का नाम राजिंदर चौधरी है और जब वह अमृतसर आया था तो उसने होटल में अपना नाम रणवीर सिंह निवासी जयपुर लिखवाया था। जबकि पत्नी का नाम मोनिका बताया था। मृतका का असली नाम भावना था और वह बाड़मेर के कूम्पलिया हाल नेहरू नगर की रहने वाली थी।
4 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
14 नवंबर को कमरे से आ रही गंदी बदबू के चलते होटल के मैनेजर दीपक ने पुलिस को फोन करके बुलाया। उसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो महिला की खून से सनी लाश मिली। पास में ही हत्या के लिए प्रयोग किया गया हथौड़ा पड़ा था। मृतका के हाथ पीछे की तरफ कर बांधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। मृतका के सिर पर हथौड़ी से कई बार वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई।
5 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने बताया कि भावना अक्सर उसके साथ झगड़ा करती रहती थी और उसके कैरेक्टर पर भी शक था। वह किसी तरह उससे छुटकारा चाहता था। इसलिए उसने कत्ल करने का प्लान बनाया। उसने पत्नी को घुमाने ले जाने की बात कही। सबसे पहले उसने दो नकली आईडी बनाई। आईडी में उसने अपना नाम रणबीरऔर भावना की आईडी मोनिका नाम से तैयार की। वह दोनों लोकल ट्रेन से जोधपुर आ गए।