फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्ज से परेशान एक ही परिवार के तीन लोगों ने दे दी जान, वीडियो में बताई मौत की वजह

Wed, 23 Dec 2020 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Three members of a family commit suicide in gurdaspur of punjab
पंजाब के गुरदासपुर में जान देने वाले एक ही परिवार के तीन लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के गुरदासपुर स्थित कस्बा धारीवाल में पैसों के लेनदेन के चलते दंपती ने बेटी के साथ सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दंपती ने 18 वर्षीय बेटे को इसकी भनक नहीं लगने दी। मरने से पहले महिला ने फेसबुक पर लाइव होने के अलावा वीडियो भी बनाया। वीडियो में महिला ने आत्महत्या के लिए अपने सगे भाई व अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया। थाना धारीवाल पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे के बयान पर दस आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मृतकों की पहचान धारीवाल निवासी नरेश कुमार (42), भारती शर्मा (38) और उनकी बेटी मानसी (16) के रूप में हुई है। जहर खाने से पहले भारती शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने सगे भाई व कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया है।

Three members of a family commit suicide in gurdaspur of punjab
नरेश कुमार और भारती शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो

वह वीडियो में कह रही है कि उन्हें जहर की गोलियां खुद उनके भाई ने भेजकर उन्हें आत्महत्या करने की सलाह दी है। उन्हें इस वीडियो के बाद भी इंसाफ मिलने की तो कोई उम्मीद नहीं लेकिन वह चाहते हैं कि अन्य लोग आरोपियों के चंगुल में न फंसे, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को उनकी तरह ऐसा कदम उठाना न पड़े। नरेश कुमार धारीवाल शहर में गन्ने का रस बेचने का काम करता था। दंपती ने जहरीला पदार्थ खाते समय अपने 18 वर्षीय बेटे कुनाल को इसकी भनक नहीं लगने दी। हालत बिगढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए अमृतसर ले जाया जा रहा था। इस दौरान नरेश कुमार ने बटाला और मां-बेटी ने अमृतसर पहुंचकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Three members of a family commit suicide in gurdaspur of punjab
मानसी शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

थाना धारीवाल की पुलिस ने दंपती के पुत्र कुनाल शर्मा के बयान के आधार पर मृतका भारती के भाई प्रदीप शर्मा, भाभी नीति पठानिया निवासी गुरदासपुर, नरिंदर कुमार विज, गीतू, अमनदीप महाजन उर्फ दीपा, अमित ज्वैलर, अमित धुन्ना, जगजीत सिंग जग्गी पटवारी, जसपाल बेदी, दर्शना बब्बर सभी निवासी धारीवाल के खिलाफ धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

उधार लिए साढ़े चार लाख मांगने पर मामा देते थे धमकी : कुनाल
मृतका के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि मामा प्रदीप शर्मा ने पिता से साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। प्रदीप ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। पुलिस ने भी उन्हें काफी परेशान किया। काफी समय गुजर जाने के बाद मामा प्रदीप उनके घर आया और अपनी पत्नी नीति पठानिया का इलाज करवाने का बहाना बनाकर उनसे आई 20 कार मांग कर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three members of a family commit suicide in gurdaspur of punjab
वीडियो में अपना दर्द बताते नरेश और भारती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार में पड़ी माता भारती की एचडीएफसी बैंक की चेकबुक से चेक चोरी कर जाली हस्ताक्षर कर उसके माता-पिता से पैसे लेने के लिए परेशान करने के साथ धमकी देना शुरू कर दिया। मामा प्रदीप उनके माता-पिता पर उल्टा दबाव बनाता था कि जो पैसे उन्होंने ब्याज पर लिया है, वह वापस कर दें। जबकि उसके माता-पिता को कोई रकम नहीं देनी थी। कुनाल शर्मा ने बताया उसकी मौसी सीमा ने उसे फोन कर बताया कि उसकी मां भारती शर्मा ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर निगलकर आत्महत्या करने का वीडियो वायरल किया है।

विज्ञापन
Three members of a family commit suicide in gurdaspur of punjab
मानसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस पर जब वह भागकर अपने ऊपर वाले कमरे में गया तो दरवाजा बंद था। जब वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो उसकी माता भारती शर्मा ने बताया कि उसने व उसके पिता नरेश कुमार व बहन मानसी ने जहर खा लिया है और सारी बात फोन में रिकॉर्ड भी कर दी हैं। कुनाल शर्मा ने बताया कि दो महीने पहले उसके माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया था। उसकी माता भारती के सिर पर चोट लग गई थी। वह तकरीबन 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। मां को आराम न मिलने पर वह कुछ दिन के लिए परिवार समेत श्री दरबार साहिब चले गए थे। इसी दौरान जगजीत सिंह जग्गी ने फेसबुक पर पोस्ट डाल दी कि उसकी माता भारती शर्मा तीन करोड़ लेकर परिवार सहित धारीवाल से भाग गई है। इसके दो दिन बाद जसपाल बेदी ने भी ऐसी ही पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इससे उनकी काफी बदनामी हुई, जिससे उसके माता-पिता परेशान थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed