{"_id":"5fe202698ebc3e3c87151fba","slug":"murder-mystery-solved-of-woman-shot-died-sharp-shooter-hire-for-killing-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज प्रीति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दस लाख में शार्प शूटरों को दी थी पत्नी की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज प्रीति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दस लाख में शार्प शूटरों को दी थी पत्नी की सुपारी
Wed, 23 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रीति की फाइल फोटो और आरोपी पति सुनील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी की हत्या का तानाबाना बुनने वाले पति ने 10 लाख रुपये में बुलंदशहर के शूटरों को सुपारी दी थी। एक लाख रुपये पेशगी भी दी गई थी। हत्या की साजिश रचने वाले पति को जेल भेज दिया गया है। बाइक और कार सवार चार शूटरों ने प्रीति की गोली मारकर हत्या की थी। खुद को गोली मारकर पति ने हमले की झूठी पटकथा लिखी थी। पढ़िए हत्याकांड की पूरी कहानी अगली स्लाइड में...
प्रीति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विगत 19 दिसंबर को कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करके लौटते हुए कार सवार प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति सुनील के हाथ में गोली लगी थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुलासा करते हुए बताया कि पति ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
संबंधित खबरः प्रीति हत्याकांड: सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, सीने में फंसी मिली दूसरी गोली
संबंधित खबरः प्रीति हत्याकांड: सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, सीने में फंसी मिली दूसरी गोली
पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बुलंदशहर से शूटर बुलवाकर एक लाख रुपये की पेशगी भी दी थी। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार समेत चार टीमें हत्यारोपी शूटरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही शूटर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति सुनील ने पत्नी की हत्या का तानाबाना बुना था। सुनील ने खुद पर भी हमला किया था। लगातार पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी पति ने पूछताछ में सच्चाई से पर्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी कार और प्रीति का पति
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में कोसीकलां की शालीमार रोड पर कार सवार महिला प्रीति को एक नहीं दो गोलियां मारी गईं थीं। कनपटी पर मारी गई गोली तो पार निकल गई लेकिन सीने पर लगी गोली फंसी रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में लगी 32 बोर की गोली मिली। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि प्रीति को दो गोली मारी गईं, एक गोली कनपटी के पार हो गई, जबकि दूसरी गोली सीने में फंसी रह गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में 32 बोर की गोली मिली है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोलियां प्रीति को मारना सामने आया है। सीने में फंसी 32 बोर की गोली मिली हैं।
विज्ञापन
सुनील
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतका के भाई गोपालपुरा होलीगेट मथुरा निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीति की शादी छह वर्ष पूर्व सुनील से हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील अन्य महिलाओं के संपर्क में आकर तंग, परेशान करता था। इस बात को प्रीति ने कई बार मां को भी बताया और कहा कि सुनील मुझे कभी भी मार सकता है। शनिवार को प्रीति को शनि मंदिर घुमाने के बहाने लाया और गोली मारकर हत्या कर दी।