फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक-बस की टक्कर में 3 की मौत

Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Three killed in a collision of car and motorcycle at Patiala Sangrur highway
Accident
संगरूर के गांव भिंडरा के समीप शनिवार को कार, बाइक और बस के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आपस में टकराने वाले तीनों वाहन एक ही दिशा में संगरूर की तरफ आ रहे थे।
Three killed in a collision of car and motorcycle at Patiala Sangrur highway
Accident
गांव भिंडरा के पास पटियाला-बठिंडा राज्य मार्ग पर हादसा उस समय हुआ जब संगरूर की तरफ आ रही बस के पीछे आ रही जेन कार ने अपने आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इसके बाद बस के पीछे जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लड्डा निवासी हरविंदर सिंह (35), जेन कार सवार पटियाला निवासी अजीत सिंह (80) तथा उनके पुत्र रमनदीप सिंह (45) की मौत हो गई। 
Three killed in a collision of car and motorcycle at Patiala Sangrur highway
Accident
वहीं कार सवार महिला महिंदर कौर (80) पत्नी अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हादसे में मारे गए अजीत सिंह पटियाला यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर थे। उनका पुत्र रमनदीप सिंह पटियाला में ही एक कालेज में लेक्चरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three killed in a collision of car and motorcycle at Patiala Sangrur highway
Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही गांव भिंडरा में बस रुकने लगी तो पीछे से आ रही कार ने पहले आगे चल रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया और इसके बाद बस के पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे जा घुसा। 
विज्ञापन
Three killed in a collision of car and motorcycle at Patiala Sangrur highway
Accident
हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक महिला घायल है। उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।
- रणजीत सिंह, थाना सदर प्रभारी संगरूर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed