{"_id":"59eb3c2a4f1c1b70548b87bc","slug":"three-killed-in-a-collision-of-car-and-motorcycle-at-patiala-sangrur-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक-बस की टक्कर में 3 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक-बस की टक्कर में 3 की मौत
Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगरूर के गांव भिंडरा के समीप शनिवार को कार, बाइक और बस के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आपस में टकराने वाले तीनों वाहन एक ही दिशा में संगरूर की तरफ आ रहे थे।
2 of 5
Accident
गांव भिंडरा के पास पटियाला-बठिंडा राज्य मार्ग पर हादसा उस समय हुआ जब संगरूर की तरफ आ रही बस के पीछे आ रही जेन कार ने अपने आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इसके बाद बस के पीछे जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लड्डा निवासी हरविंदर सिंह (35), जेन कार सवार पटियाला निवासी अजीत सिंह (80) तथा उनके पुत्र रमनदीप सिंह (45) की मौत हो गई।
3 of 5
Accident
वहीं कार सवार महिला महिंदर कौर (80) पत्नी अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हादसे में मारे गए अजीत सिंह पटियाला यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर थे। उनका पुत्र रमनदीप सिंह पटियाला में ही एक कालेज में लेक्चरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही गांव भिंडरा में बस रुकने लगी तो पीछे से आ रही कार ने पहले आगे चल रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया और इसके बाद बस के पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे जा घुसा।
विज्ञापन
5 of 5
Accident
हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक महिला घायल है। उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।
- रणजीत सिंह, थाना सदर प्रभारी संगरूर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।