पंजाब के बठिंडा में गांव मानसा खुर्द के युवक ने रविवार देर रात अपनी प्रेमिका एवं उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सहकारी सभा बीबी वाला के सचिव चरनजीत सिंह (55), उनकी पत्नी जसविंदर कौर (45) और बेटी सिमरन कौर (20) के तौर पर हुई है। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकरन सिंह अपने गांव मानसा खुर्द जिला मानसा पहुंचा और गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
2 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना कैंट पुलिस ने तिहरे हत्या कांड के आरोपी युवक युवकरन सिंह के खिलाफ मृतका सिमरन कौर के मामा हरबंस सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बनाए गए वीडियो में युवक ने प्रेमिका पर शादी न करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मीडिया को युवकरन सिंह का वीडियो जारी किया है।
3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के अनुसार युवकरन सिंह निवासी मानसा खुर्द जिला मानसा के बठिंडा की कमला नेहरू कालोनी में रहने वाले दंपती चरनजीत सिंह एवं जसविंदर कौर की लड़की सिमरन कौर से पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसी दौरान युवकरन सिंह को अपनी प्रेमिका के किसी अन्य से अफेयर के बारे में पता लगा तो वह सिमरन से बात करने से पीछे हट गया। वहीं सिमरन कौर उस पर शादी करने का दबाव डालने लगी। शादी से इनकार करने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकियां देने लगी।
4 of 7
मौके पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में लड़के ने बताया कि पिछले छह माह से सिमरन उसे मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान कर रही थी। इससे वह तनाव में रहने लगा था। इस पर वह रविवार देर रात को अपने भाई का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार से अपनी प्रेमिका सिमरन के घर आया और प्रेमिका और उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या करने के बाद वापस अपने गांव चला गया था। एसएसपी के अनुसार सोमवार की सुबह दूधिया चरनजीत सिंह के घर पर दूध देने पहुंचा।
5 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डोर बेल बजाने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर वह अंदर चला गया। बेडरूम में चरनजीत सिंह, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर के खून से लथपथ शव पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली तो एसपी सिटी जसपाल सिंह और थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने तिहरे हत्याकांड की जांच शुरू करते हुए सिमरन कौर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।