दिन में लोगों को 'NO CASH' कहकर बैरंग लौटाने वाले बैंक से रात में चोरों को 37 लाख मिल गए। घटना के बाद से लोग काफी गुस्से में है।
2 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। जहां के गांव बिरही कलां स्थित केनरा बैंक में सेंध लगाकर चोर वीरवार रात 37 लाख रुपये ले उड़े। चुराई गई राशि में साढ़े दस लाख के नए और साढ़े 26 लाख के पुराने नोट हैं। वीरवार को ही बैंक में 17 लाख रुपये आए थे, जिसमें से बैंक अधिकारियों ने करीब छह लाख ही बांटे थे।
3 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बैंक परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। हालांकि एक कैमरे में मंकी कैप पहने एक व्यक्ति नजर आ रहा है। सदर थाना प्रभारी जगराम के अनुसार चोरों ने बड़े शातिर अंदाज से वारदात को अंजाम दिया।
4 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
बैंक के एक हिस्से की दीवार को तोड़कर पहले मंकी कैप व ब्लैक कोट पहने एक युवक ने बैंक परिसर में प्रवेश किया और यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की तार काट डाली। बैंक परिसर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कैश रूम की कंक्रीट की दीवार को भी तोड़ डाला और यहां रखे कैश बाक्स से नकदी चोरी कर ली।
5 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
बैंक मैनेजर आनंद प्रभात ने बताया कि चोर कैश रूम में रखे करीब साढ़े दस लाख की नई व साढ़े 26 लाख की पुरानी करेंसी निकाल ले गए। घटना की सूचना पाकर दादरी सीआईए व सदर थाने की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पता चला है कि बैंक में रात्रि सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं था। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।