फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के ससुरालियों की 'डिमांड' पूरी कर न पाया किसान, दे दी जान, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
suicide, man suicide, father suicide, father suicide due to daughter in-law family, fatehabad
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
न पंचायत के सुनी, न पुलिस ने। बेटी के ससुराल वालों की दहेज की डिमांड ने एक किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया। देखिए, ये रिपोर्ट।
suicide, man suicide, father suicide, father suicide due to daughter in-law family, fatehabad
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
मामला, हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। गांव चंदड़ में किसान ने अपने बेटी के ससुरालवालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर खुद की कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के दामाद सिमरजीत उर्फ रिंकू व अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई।
suicide, man suicide, father suicide, father suicide due to daughter in-law family, fatehabad
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
चंदड़ निवासी 55 वर्षीय अवतार सिंह की छोटी बेटी अमरजोत कौर की शादी नवंबर 2013 में सिमरजीत सिंह उर्फ रिंकू से हुई थी। आरोप है कि शादी के लगभग एक-डेढ़ साल बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया और अमरजोत वापस मायके आ गई। मामले को लेकर पुलिस की मौजूदगी में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पंचायत के दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी अमरजोत के ससुरालजनों का पक्ष लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
suicide, man suicide, father suicide, father suicide due to daughter in-law family, fatehabad
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
अमरजोत ने बताया कि वीरवार को दोनों पक्षों के विवाद का राजीनामा करवाने वाले व्यक्ति ने उनके पिता अवतार सिंह से पुलिस के पास चलने की बात कही। पहले तो अवतार सिंह ना-नुकुर करता रहा, लेकिन बाद में भाइयों के जोर देने पर वह तैयार होने की बात कहकर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद ही अवतार सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन आनन-फानन में अंदर भागे। वहां अवतार सिंह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
suicide, man suicide, father suicide, father suicide due to daughter in-law family, fatehabad
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
परिजन उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। अवतार की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को साफ तौर पर कह दिया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वो अवतार के शव को लेकर नहीं जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम हो चुका था लेकिन परिजन शव ना लेने की बात पर अड़े रहे। टोहाना सदर एसएचओ प्रदीप कुमार ने परिजनों द्वारा पुलिस पर भेदभाव के आरोपों को निराधार बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed