फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS नेता पर हमलाः SIT ने शुरू की जांच, चौंकाने वाले खुलासे, देखिए

Wed, 10 Aug 2016 05:10 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Updated Wed, 10 Aug 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
SIT start investigation of attack case on rss leader gagneja in punjab
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर हमले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। मामले में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानिए।
SIT start investigation of attack case on rss leader gagneja in punjab
brigadier jagdish ggneja - फोटो : file photo
पंजाब आरएसएस के सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर 32 बोर और 9 एमएम के पिस्तौल से हमला हुआ था। 32 बोर यूपी और बिहार में आसानी से मिल जाता है, वहीं 9 एमएम का पिस्तौल मिलना मुश्किल होता है। यह ज्यादातर  विदेश से मंगवाया जाता है। हमलावरों को विदेश से फंडिंग तो नहीं की गई, इसी आशंका पर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।
SIT start investigation of attack case on rss leader gagneja in punjab
Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja - फोटो : amar ujala
यह भी जांच का विषय बन गया है कि पंजाब के कई कट्टरपंथी विदेश में हैं, जो सूबे में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार गगनेजा पर फगवाड़ा के हमलावरों की ओर से हमले की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने आईजी जोनल लोकनाथ आंगरा और एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह को भी अपने स्तर पर जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
SIT start investigation of attack case on rss leader gagneja in punjab
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारिक सूत्रों के अनुसार गगनेजा पर हमले में 32 बोर का पिस्टल इस्तेमाल हुआ है। इसमें से चार फायर किए गए। इसके अलावा एक फायर 9 एमएम के पिस्तौल से भी हुआ था। 32 बोर का पिस्तौल सिक्सर था, जिसमें से हमलावर ने चार गोलियां ही चलाई और उसने एक गोली के लिए 9 एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। एसआईटी को यह खोल मिल गए हैं।
विज्ञापन
SIT start investigation of attack case on rss leader gagneja in punjab
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की जांच में कई सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई हैं। वारदात वाले दिन जब ब्रिगेडियर गगनेजा अपनी कोठी से निकले तो उससे पहले ही हमलावर वहां पर उनकी रैकी कर रहे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है। गगनेजा की कोठी कैंट इलाके में होने से उन पर हमला करना नामुमकिन था, इसलिए हमलावरों ने वहां से करीब 10 किलोमीटर तक गगनेजा की कार का पीछा किया। वे ज्योति चौक तक उनके पीछे आए। रास्ते में भी कई स्थानों की फुटेज पुलिस को मिली हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed