{"_id":"5960737d4f1c1b09228b461d","slug":"sirsa-girl-child-marriage-brother-try-to-kill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगे भाई ने पार की हदें, 6वीं की छात्रा की आपबीती सुनकर सन्न रह गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाई ने पार की हदें, 6वीं की छात्रा की आपबीती सुनकर सन्न रह गई पुलिस
Sun, 09 Jul 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
बाल विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6वीं में पढ़ रही बहन की शादी करा दी। फिर लड़की को पति का एक सच पता चला और उसने साथ रहने से इंकार कर दिया, लेकिन इसका अंजाम खौफनाक निकला।
2 of 9
बाल विवाह
घटना हरियाणा के सिरसा की है। एक नाबालिग ने अपने से दोगुने उम्र के पति के घर जाने से मना कर दिया तो सगे भाई व ननद ने उसे नहर में फेंक दिया। नाबालिग जान बचाने के लिए आधे घंटे तक नहर में हाथ-पैर मारती रही और अचानक उसके हाथ लोहे की पाइप आ गई। पाईप के सहारे वह नहर से बाहर निकल पाई और उसकी जान बच गई।
3 of 9
बाल विवाह
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
दिल दहला देने वाली ये घटना सिरसा के गांव लुदेसर की है। जान बचने के बाद घबराई नाबालिग एक ढाणी में पहुंची और सारी आपबीती ग्रामीणों को बताई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी भाई दीपक व ननद सावित्री के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बाल विवाह
जानकारी के अनुसार गांव लुदेसर निवासी छठी कक्षा पास एक नाबालिग की शादी परिजनों ने 23 मार्च 2017 को रामपुरिया ढिल्लो निवासी जगदीश से कर दी थी। शादी के दौरान ही किसी ने बाल विवाह होने की शिकायत पुलिस को कर दी। जिस कारण पुलिस के कहने पर परिजनों ने नाबालिग को उसके ससुराल नहीं भेजा।
विज्ञापन
5 of 9
बाल विवाह
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग का कहना है कि उसके पति जगदीश की उम्र उससे दोगुनी होने के कारण उसने उसके साथ रहने से मना कर दिया। परिजनों से साफ बोल दिया कि वह जगदीश के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद उसका भाई दीपक व उसकी ननद सावित्री जबरदस्ती जगदीश के साथ बसाने पर उतारू हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।