{"_id":"62cacdcffdc58150a74b869e","slug":"sidhu-moosewala-murder-case-gangster-goldy-brar-goes-underground-in-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: खौफ में है मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, कनाडा में गुप्त ठिकाने से भागा, दो हमशक्लों की लोगों ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूसेवाला हत्याकांड: खौफ में है मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, कनाडा में गुप्त ठिकाने से भागा, दो हमशक्लों की लोगों ने की पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ सुरक्षा एजेंसियों से डर गया है। कनाडा में रहकर गैंग चलाने वाला गोल्डी अपने गुप्त ठिकानों से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कनाडा या उसके आसपास के देशों में शरण लेकर अंडर ग्राउंड हो गया है। उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।
2 of 5
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
संभवत: बराड़ ने अपने सभी मोबाइल भी बंद कर दिए हैं। कनाडा में लोग गोल्डी बराड़ के दो हमशक्लों की पिटाई भी कर चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई का कनाडा में बैठकर गैंग संचालित करने वाले गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है।
3 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद से लगातार कनाडा समेत भारत की सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। अब तक उसके कई संभावित ठिकानों पर एजेंसियां छापा मार चुकी हैं लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। उसने अपने मोबाइल को भी बंद कर लिया है। यहां तक कि उसके साथ गैंग संचालित करने वाले दूसरे साथियों ने भी अपने मोबाइल बंद कर दूसरे देशों में शरण ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala
- फोटो : Social Media
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के अनुसार गोल्डी के स्थान पर अब उसका डमी गैंग को संचालित कर रहा है। अब तक जितने भी फोन कॉल्स रिकॉर्ड किए गए हैं, उनसे इसका खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार नकली गोल्डी असली की आवाज में रंगदारी के कारोबार को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
लोगों में भी गुस्सा
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कनाडा के लोगों में भी गुस्सा है। मूसेवाला के प्रशंसक कनाडा में गोल्डी बराड़ को खोज रहे हैं। अब तक गोल्डी जैसे दिखने वाले दो लोगों को मूसेवाला के प्रशंसक पीट चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।