{"_id":"62ca738e2e15041611766ab4","slug":"nephew-of-former-assembly-speaker-nirmal-singh-kahlon-sandeep-kahlon-arreseted-by-ludhiana-police-in-sidhu-moosewala-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में पूर्व विस स्पीकर का भतीजा गिरफ्तार, इस तरह की थी आरोपियों की मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में पूर्व विस स्पीकर का भतीजा गिरफ्तार, इस तरह की थी आरोपियों की मदद
Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार अब अकाली नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप काहलों के साथ जुड़े हैं। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए वन की टीम ने निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप काहलों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से दस दिन पहले संदीप काहलों ने ही मनी रइया, मंदीप तूफान और एक अज्ञात गैंगस्टर को छोड़ने के लिए सतबीर को अमृतसर से बठिंडा भेजा था। इसके बाद सतबीर वापस आ गया, दस दिन बाद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यह भी बात सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद संदीप काहलों ने सतबीर को फोन कर कहा था कि उनके लोगों ने ही सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतारा है और वह थोड़ा सतर्क रहे। यह भी बात हुई कि वह उनके जाली पासपोर्ट का इंतजाम करने की कोशिश में है ताकि उन्हें विदेश भेजा जा सके। तार के साथ तार जुड़ते गए और पुलिस ने आरोपी संदीप काहलों को काबू कर लिया।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि संदीप सिंह काहलों और जग्गू भगवानपुरिया के काफी पुराने संबंध है। गैंगस्टर मनी रइया और मंदीप तूफान दोनों जग्गू भगवानपुरिया के ही पुराने साथी हैं। जग्गू भगवानपुरिया के आदेश के बाद संदीप सिंह काहलों के आदेश पर ही सतबीर तीनों गैंगस्टरों को 19 मई को फार्च्यूनर कार में बठिंडा छोड़ने के लिए गया था। जब सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संदीप सिंह काहलों का नाम सामने आने लगा तो वह एक बार छिप गया था, मगर बाद में उसे पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : twitter
इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि बलदेव चौधरी लॉरेंस बिश्नोई का काफी नजदीकी साथी रहा है। वह कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में भी लगातार था। गोल्डी बराड़ ने ही बलदेव चौधरी की ड्यूटी लगाई थी कि वह लुधियाना से बठिंडा तीनों गैंगस्टरों मनी रइया, मंदीप तूफान और उनके एक साथी को हथियार सप्लाई करे। गोल्डी बराड़ से आदेश मिलने के बाद बलदेव चौधरी गाड़ी में बठिंडा गया और तीनों को हथियार सप्लाई करके वापस आया।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : instagram
पुलिस ने जब बलदेव चौधरी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसके संपर्क पटियाला के भादसों इलाके में रहने वाले युवक से थे तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जांच की गई तो अजनाला के घोड़ा व्यापारी सतबीर का नाम सामने आया और पता चला कि फार्च्यूनर कार में गैंगस्टरों को बठिंडा भी सतबीर ही छोड़कर आया था। पुलिस ने सतबीर को गिरफ्तार कर लिया। सतबीर से हुई पूछताछ के बाद पता चला कि संदीप सिंह काहलों ने उसे गैंगस्टरों को छोड़ने के लिए बठिंडा भेजा था और बाद में फोन करके भी कहा था कि वह सतर्क रहे। इतना ही नहीं संदीप सिंह काहलों ने ही सतबीर को उसकी सुरक्षा के लिए पिस्तौल दी थी, जिसके बाद पुलिस ने संदीप सिंह काहलों को गिरफ्तार कर लिया।