{"_id":"59eb02b64f1c1b78548b8370","slug":"shooters-get-harshita-s-location-from-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्यारों को यहां से मिली थी हर्षिता दहिया की लोकेशन, रास्ते में घेरकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों को यहां से मिली थी हर्षिता दहिया की लोकेशन, रास्ते में घेरकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Harshita Dahiya Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांसर व गायिका हर्षिता दहिया की 17 अक्तूबर को चमराड़ा गांव में हत्या कर दी गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है।
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
एसपी पानीपत राहुल शर्मा के अनुसार हर्षिता अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आने के साथ अपने सभी कार्यक्रम का अपडेट रखती थी। उसने चमराड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी एक दिन पहले ही अपने फेसबुक वाल पर अपडेट कर दी थी।
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
ऐसे में हत्यारोपियों को रेकी करने में परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने अब तक उसकी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीनों को अब तक क्लीन चिट नहीं दी है।
चमराड़ा से दो जगह जाता है रास्ता, इसलिए पीछे रखी गाड़ी
हर्षिता दहिया के हत्यारों को उसकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी रखना मजबूरी थी। चूंकि चमराड़ा से निकलते ही दो रास्ते गन्नौर की तरफ जाते हैं। एक रास्ता चमराड़ा से सीधा बली कुतुबपुर होकर खुबडू झाल व सीधा गन्नौर जाता है। दूसरा रास्ता...
चमराड़ा से दो जगह जाता है रास्ता, इसलिए पीछे रखी गाड़ी
हर्षिता दहिया के हत्यारों को उसकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी रखना मजबूरी थी। चूंकि चमराड़ा से निकलते ही दो रास्ते गन्नौर की तरफ जाते हैं। एक रास्ता चमराड़ा से सीधा बली कुतुबपुर होकर खुबडू झाल व सीधा गन्नौर जाता है। दूसरा रास्ता...
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
दूसरा रास्ता चमराड़ा से काकोदा, पुगथला व फिर खुबडू झाल पर आता है। हत्यारों को इस बात का अंदेशा भी था कि अगर वे पहले से ही एक रास्ते पर खड़े हो जाएंगे तो वे सब दूसरे रास्ते से भी निकलकर जा सकते हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने गाड़ी को हर्षिता के पीछे ही रखा। उनकी गाड़ी जैसे ही चमराड़ा से काकोदा की तरफ मुड़ी उसी समय अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
पहले हर्षिता से रेप फिर सास की हत्या
लता ने बताया कि उसके पति दिनेश ने 2014 में उसकी बहन हर्षिता के साथ रेप किया था। दिल्ली के कंझावला थाने में उसकी मां प्रेमो देवी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ रेप का केस दर्ज है। दिनेश ने उसकी मां को केस में गवाही न देने की धमकी दी। न मानने पर उसने 17 दिसंबर 2014 को उसकी मां की घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। नरेला थाने में दिनेश के खिलाफ हर्षिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज है। दिनेश ने इसके बाद हर्षिता पर गवाही न देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। हर्षिता और उसको सात माह पहले भी धमकी दी गई।