{"_id":"57a6c78e4f1c1ba8672ba64a","slug":"shoot-on-rss-leader-jagdish-gagneja-in-jalandhar-of-punjab-big-truth-exposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधर में RSS नेता पर गोलीबारी का बड़ा सच आया सामने, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में RSS नेता पर गोलीबारी का बड़ा सच आया सामने, देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में आरएसएस के सह संघचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर गोलियां चलाने के मामले में बड़ा सच खुलकर सामने आया है। देखिए तस्वीरें।
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी संगठन के स्लीपर सेल का हाथ हो सकता है। अटैक से पहले पूरी रेकी की गई। आशंका है कि शूटर उनका पीछा करते आए होंगे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि हमले का सुराग मिल सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की उम्र करीब 20 से 25 साल थी। काले रंग की बाइक पर थे और नकाब पहने हुए थे।
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर के पटेल हॉस्पिटल में गगनेजा का इलाज चल रहा है। दो गोलियां निकाल ली गई हैं। एक गोली लीवर के पास फंसी थी, जिससे बड़ी आंत और तिल्ली डैमेज हो गई है। इस वजह से काफी खून बहा। हमला तब किया गया, जब वे अपनी पत्नी सुदेश के साथ बेटी के लिए फल खरीदने बाजार आए थे। उन्होंने यहां के मखदूमपुरा में कार पार्क की थी। फल लेकर पैदल ही कार की ओर जा रहे थे, उसी वक्त उन पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि रविवार को संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें 36 विंग के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। गगनेजा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने वाले थे। इन दिनों वे पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। वे रविवार को चुनाव के मद्देनजर संघ की रणनीति को प्रदेश की टीम के साथ साझा करने वाले थे। गगनेजा संघ की शाखाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के मास्टर प्लानर रहे हैं।
विज्ञापन
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हमला सुनयोजित था और इसको पूरी तैयारी के साथ उन पर नजदीक से हमला किया गया। इस वारदात के तीन चश्मदीद गवाह पुलिस को मिल गए हैं। पहली उनकी पत्नी सुदेश कुमारी है, दूसरा गली में रहने वाला प्रभात कन्नौजिया व रवि कन्नौजिया है। पुलिस की एक टीम बिग्रेडयर गगनेजा के मोबाइल की टावर लोकेशन निकाल रही है और उनके मोबाइल के साथ कौन कौन से मोबाइल नंबर ने समांतर टावर इस्तेमाल किया है, ऐसे नंबरों को खोजा जा रहा है।