फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधवा महिलाओं पर सरपंच का 'अत्याचार', मारपीट और दबंगई का वीडियो वायरल

Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's family thrashes and beats old sisters as they objected to height of drain
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की, जिसकी शर्मनाक तस्वीरें आपके सामने हैं। सरपंच की दबंगई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Sarpanch's family thrashes and beats old sisters as they objected to height of drain
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पाठ पढ़ा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रदेश में महिलाओं से बुरा व्यवहार किया जा रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सरेआम सरपंच परिवार के लोगों ने दो विधवा महिलाओं के साथ गाली गलौन की और उन्हें मारापीटा।
Sarpanch's family thrashes and beats old sisters as they objected to height of drain
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
मारपीट की इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। रेवाड़ी जिले के गांव बुढ़ाना में हुआ ये पूरा घटनाक्रम 15 मई का है। जब गाँव में बिमला और सुनीता के घर के सामने पंचायत द्वारा नाला बनाया जा रहा था। नाले की उंचाई ज्यादा थी। इसलिए, दोनों विधवा महिलाओं ने कहा की नाला नीचा बनाया जाए, ताकि उनके घर के सामने पानी ना भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarpanch's family thrashes and beats old sisters as they objected to height of drain
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सरपंच मुकेश और पति रणबीर के साथ सरपंच के देवर चंद्रभान मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं के साथ गाली गलौच की और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस हरकत का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया। महिलाओं का कहना है की उन्होंने झगड़े से पहले पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
Sarpanch's family thrashes and beats old sisters as they objected to height of drain
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
घटना के बाद भी पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करने में ढिलाई बरती गई। वीडियो वायरल हुआ और मीडिया ने दखल दिया, उसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने  सरपंच सहित परिवार के चार लोगों पर मारपीट व जान से मराने की धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed