लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर रोड स्थित गगनदीप कालोनी में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रशिक्षक और भाजपा नेता रविंदर गोसाईं (58) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने आरएसएस नेता को उनके घर के बाहर ही दो गोली मारी।
2 of 8
RSS leader shot dead in Ludhiana
रविंदर गोसाईं की हत्या के आरोपी बाइक सवार सही मौके की तलाश में करीब आधे घंटे तक मुंह पर रुमाल बांधे गलियों में चक्कर लगाते रहे थे। गोसाईं जब शाखा से वापस आने के बाद अपनी पोती दीक्षा को गोद में लेकर गली के बाहर तक गए तो आरोपी उनके पास से भी दो बार निकले, लेकिन आरोपियों को सही मौका नहीं मिला।
3 of 8
RSS leader shot dead in Ludhiana
इसके बाद जब गोसाईं घर आए तो आरोपी आगे वाली गली से घूम कर उनकी गली में पहुंचे। उस समय भी गोसाईं ने पोती को गोद में उठाया हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें आवाज दी ‘एदर देख ओए’। रविंदर ने जैसे ही पोती को नीचे उतारा तो आरोपियों ने उन पर दो गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए।
4 of 8
RSS leader shot dead in Ludhiana
जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, आरएसएस नेता अपनी चार साल की पोती को गोद में लिए हुए थे। आरोपियों ने उनके गर्दन के पीछे और पीठ पर गोली मारी और फरार हो गए। गोसाईं की बहू आरोपियों के पीछे भी भागी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रविंदर गोसाईं पिछले दो साल से इलाके में स्थित आमंत्रण कालोनी में शाखा लगाते थे और प्रशिक्षक थे।
5 of 8
RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
गोसाईं के चार बेटे और एक बेटी हैं। तीन बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है। गोसाई रोजाना सुबह छह बजे अपने साथियों के साथ शाखा लगाने के लिए जाते थे। मंगलवार सुबह भी वह छह बजे शाखा लगाने के लिए गए थे। वापसी में उनके साथी हरिंदर सिंह और दविंदर सिंह भी उनके साथ थे। दोनों गोसाईं के घर ध्वज और अन्य सामान रखकर चले गए।