फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 महीने के बेटे को मारने दी धमकी, बदले में किया ये घिनौना काम...हादसा नहीं भुला पाएगी युवती

Wed, 19 Sep 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 19 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rape with woman in Ludhiana after threatening to kill son
सांकेतिक तस्वीर
विश्वास करने का सिला एक शख्स ने एक युवती को बेहद खतरनाक रूप में दी। समझौता कराने के बहाने युवक ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ये सब वो बेटे को मारने की धमकी पर कर रहा था। 

 
Rape with woman in Ludhiana after threatening to kill son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
पंजाब के लुधियाना में पति के साथ समझौता कराने का झांसा दे एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ ही दुराचार कर दिया। आरोपी उसे बरगला कर अमृतसर से लुधियाना ले आया और एक होटल में कमरा बुक करा लिया। आरोपी ने उसके चार महीने के बेटे को जान से मारने की धमकियां देकर उसके साथ दुराचार किया। 
Rape with woman in Ludhiana after threatening to kill son
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अमृतसर के रहने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी शादी अमृतसर के एक व्यक्ति से 2016 में हुई थी। शादी के बाद घर बेटे ने जन्म लिया। कुछ समय पहले पति से घरेलू विवाद हो गया और वह पति से अलग रहने लगी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी हरप्रीत सिंह के साथ हुई जो उसके पति का दोस्त था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rape with woman in Ludhiana after threatening to kill son
सांकेतिक तस्वीर

उसने आरोपी हरप्रीत को सारी बात बताई तो उसने दोनों के बीच समझौता कराने की बात की। पीड़िता ने हरप्रीत पर विश्वास किया। वह तीन सितंबर को उसे बरगला कर लुधियाना ले आया कि उसे कुछ काम है और वह उसके पति के साथ रास्ते में ही बात कर लेगा। पीड़िता ने अपने चार महीने के बेटे को साथ लिया और हरप्रीत के साथ लुधियाना आ गई। 

विज्ञापन
Rape with woman in Ludhiana after threatening to kill son
सांकेतिक तस्वीर

आरोपी ने लुधियाना में एक होटल में कमरा बुक करवाया और उसे धमकियां दी कि वह उसके चार माह के बेटे को जान से मार देगा। बेटे को जान से मारने की धमकियां देकर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे अमृतसर ले जाकर छोड़ दिया। जहां पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed