फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदेश हत्याकांड: साढ़े तीन घंटे चला पोस्टमार्टम, फिर सामने आई ऐसी बात कि सन्न रह गई पुलिस और डॉक्टर

Wed, 19 Sep 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Sep 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bullets crossed aadesh body during Firing and murder in dehradun 
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

देहरादून में हुए चर्चित आदेश हत्याकांड के बाद जब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो ऐसी बात सामने आई कि पुलिस और डॉक्टर भी हैरनी में पड़ गए। 

Bullets crossed aadesh body during Firing and murder in dehradun 
murder

व्यवसायी आदेश के शव का पोस्टमार्टम करने में चिकित्सकों की टीम को करीब साढ़े तीन घंटे लगे। इनमें से तीन घंटे तो उसके शरीर में फंसी दो गोलियों को तलाशने और निकालने में ही खर्च हो गए। आदेश को कुल सात गोलियां मारी गईं थीं। 

Bullets crossed aadesh body during Firing and murder in dehradun 
murder in dehradun

दरअसल, आदेश के शव का पोस्टमार्टम शाम करीब छह बजे शुरू हुआ था। इसके लिए भी पुलिस को जिलाधिकारी की अनुमति लेनी पड़ी थी। इसके बाद चिकित्सक भी शव को देखकर उलझ गए। आदेश के शव में गोलियों के कई निशान थें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bullets crossed aadesh body during Firing and murder in dehradun 
murder in dehradun
इनसे शुरूआत में लग रहा था कि उसे सात से ज्यादा गोलियां मारी गई हैं। उसकी छाती में जो गोली लगी वह छाती से पार होती हुई बाएं हाथ को छेदकर भी पार निकल गई थी। इस तरह एक ही गोली ने शरीर में चार निशान बनाए थे। इसी तरह पांच गोलियां शरीर के आर-पार हुई और दो गोलियां शरीर में ही धंसी रह गईं। 

 
विज्ञापन
Bullets crossed aadesh body during Firing and murder in dehradun 
murder in dehradun

पुलिस मामले में दबिश के लिए छह टीमें बनाई हैं। इन टीमों में से दो टीमें मुजफ्फरनगर, दो बागपत, एक मेरठ व एक गाजियाबाद रवाना की गई है। इन जगहों पर ही उसकी सबसे ज्यादा रिश्तेदारी और जान पहचान हैं। इसके अलावा वहां इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि हाल ही में कौन कौन से शूटर जेलों से बाहर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed