{"_id":"5989d9f54f1c1baf348b4b6b","slug":"rape-allegations-against-two-members-of-subhash-barla-s-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और मुश्किल में फंसे सुभाष बराला, परिवार के दो सदस्यों पर लगा रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और मुश्किल में फंसे सुभाष बराला, परिवार के दो सदस्यों पर लगा रेप का आरोप
Wed, 09 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
barala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके परिवार के दो सदस्यों पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है।
2 of 6
- फोटो : File Photo
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के परिवार से जुड़े एक और मामले में नाबालिग पीड़िता ने न्याय न मिलने पर अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट राज्य सरकार से तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
3 of 6
rape
नाबालिग रेप पीड़िता ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया कि सुभाष बराला के परिवार के दो लड़कों ने उसके साथ रेप किया है। कुलदीप बराला और विक्रम बराला उसे 21 मई को टोहाना के एक होटल में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rape
- फोटो : google
आरोपियों ने रेप केबाद उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसको और उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने उसके घर वालों की शिकायत पर मामला दर्ज करने तक से इंकार कर दिया था। पुलिस के इस रवैये के बाद पीड़ित लड़की का परिवार और गांव के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
rape
इसके बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। पीड़िता का कहना है कि दबाव के चलते एफआईआर तो दर्ज हो गई लेकिन पुलिस ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के राजनीतिक रसूख और दबाव के चलते इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता को न्याय दिलाने के स्थान पर उस पर दबाव बनाने वाली रही और पीड़िता को बयानों से पलटने के लिए दबाव बनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।