{"_id":"579120db4f1c1b3859c4b5ad","slug":"principal-molestated-intern-girl-students-girl-student-beaten-principal-beaten-principal-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल की 'आशिकी' छात्राओं ने चप्पलों से उतारी, पुलिस भी पिटी, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल की 'आशिकी' छात्राओं ने चप्पलों से उतारी, पुलिस भी पिटी, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
molestation, beaten principal
- फोटो : amarujala
बीपी जांचना सिखाने के नाम पर इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़ करना प्रिंसीपल को महंगा पड़ गया। छात्राओं ने जमकर धुना। पुलिस भी पिटी। तस्वीरें।
molestation, beaten principal
- फोटो : amarujala
मामला, रोहतक में जींद बाईपास स्थित जेआर किसान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को एनजीओ की महिलाओं और विद्यार्थियों ने जमकर धुना। मामला इतना भड़क गया कि प्राचार्य की जान बचाने पहुंची पुलिस भी चपेटे में आ गई। इधर पुलिस प्राचार्य की जान बचाने की जुगत में थी, उधर कॉलेज में गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोप लगाया कि प्राचार्य ने इंटर्न छात्रा को अपने कक्ष बुलाकर छेड़खानी की। पुलिस ने प्राचार्य को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। देररात प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
molestation, beaten principal
- फोटो : amarujala
होम्योपैथी कॉलेज में विद्यार्थियों का मंगलवार से उमड़ रहा गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। यहां इंटर्न छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य अपने कमरे में बुलाकर बीपी जांचना सिखाने के नाम पर छेड़खानी करता है। विरोध कर रही छात्राओं ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक छात्रा प्राचार्य के कक्ष से रोती हुई निकली और उसने सारी बात बताई। छात्रा ने बताया कि प्राचार्य ने उसके साथ अपने कक्ष में गलत हरकत की। छात्राओं ने प्राचार्य से बात की तो उन्होंने उल्टे तमीज से पेश आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
principal molestated
- फोटो : amarujala
मामले की जानकारी जब प्राचार्य की पत्नी को दी तो उन्होंने भी उल्टा समझाया कि वे गलत समझ रही हैं। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को 11 बजे कॉलेज के चेयरमैन को बुलाया गया, लेकिन वे 12 बजे तक नहीं आए। चेयरमैन ने कहा कि जांच कमेटी गठित कर देंगे, जिसमें छात्राओं को चार-चार सबूत देने होंगे। इसके बाद पुलिस को फोन किया और 1091 पर भी शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस कालेज में आई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने सभी छात्राओं को कहा कि वे अपनी अलग-अलग शिकायत लिख कर लाएं।
विज्ञापन
molestation, beaten principal
- फोटो : amarujala
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्राओं ने मांग करते हुए कहा कि प्राचार्य को निलंबित करने के अलावा कालेज प्रबंधन के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीजीआई प्रबंधन से मांग की कि हमारा दूसरे कॉलेज में माइग्रेशन कर दिया जाए। छात्राओं ने कॉलेज में अपनी जान को खतरा बताया। कालेज परिसर में संस्था प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। हंगामा करने वालों में खुद विद्यार्थी, उनके परिजन और दिल्ली से पहुंची संजीवनी एनजीओ के सदस्य शामिल रहे। एनजीओ की प्रधान अनीता गुप्ता ने बताया कि दिल्ली कुतुब विहार की एक छात्रा कॉलेज में पढ़ती है। जब छात्रा की मां सतेश्वरी पुंडीर ने मामला उनके समक्ष रखा तो वे मजबूरी में हम रोहतक आए। उनके साथ संतोष, सरोज, सुनीता बिस्ट, साविता जोशी, मीना चौहान आदि महिला कार्यकर्ता भी रहीं।