फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा बेटा किसी का न हो: ढाई लाख की दी सुपारी, मां-बाप को मौत के घाट उतरवाया, प्लानिंग और वजह आपको हैरान कर देगी

Fri, 27 May 2022 01:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police exposed double murder case in Ludhiana of Punjab
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना में वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या का राज खुल गया है। सच्चाई जान हर कोई हैरान है। मामला लुधियाना के जीटीबी नगर का है। बुजुर्ग दंपती की हत्या किसी रंजिश की वजह से नहीं बल्कि उनके बेटे ने जायदाद की खातिर करवाई है। आरोपी ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को घर के अंदर भी बेटे ने ही आने दिया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब एक घंटे तक छत पर इंतजार किया। जैसे ही भूपिंदर सिंह जागे तो आरोपियों ने एकदम से हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी यह देख सक्रिय हुईं तो आरोपियों ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया और जाते वक्त भूपिंदर की जेब में पड़े पैसे, सोने की अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए। 

Police exposed double murder case in Ludhiana of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे हरमीत सिंह उर्फ मनी के साथ भामियां रोड के मोहल्ला जप्पन कालोनी निवासी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भामियां खुर्द स्थित शांति विहार निवासी विकास गिल और शंकर कालोनी निवासी सुनील मसीह उर्फ लड्डू फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। 

Police exposed double murder case in Ludhiana of Punjab
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि भूपिंदर सिंह वायुसेना से रिटायर्ड थे और इसके बाद अपना स्कूल चला रहे थे। वह सारा नियंत्रण अपने हाथ में रखते थे। बेटे को 10 हजार रुपये महीने का खर्च तो हरमीत की पत्नी को साढ़े आठ हजार रुपये देते थे। इसके अलावा भूपिंदर सिंह प्लाट लेकर घर बनाकर भी बेचने का काम शुरू कर चुके थे। इस कारण पिता-पुत्र में काफी मनमुटाव बढ़ गया। अक्सर दोनों में बहसबाजी होती थी। पिता की रोज-रोज की धमकी से हरमीत काफी परेशान था और उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी।                  

विज्ञापन
विज्ञापन
Police exposed double murder case in Ludhiana of Punjab
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऐसे बनाई रास्ते से हटाने की योजना
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी बलविंदर सिंह कपड़े की दुकान में काम करता था, जबकि बाकी दोनों आरोपी भी मजदूरी करते हैं। आरोपी पिछले कुछ समय से खाली बैठे थे और उनके पास कोई काम धंधा नहीं था। करीब 15 दिन पहले आरोपी हरमीत सिंह के पास पहुंचे और उन्होंने काम मांगा। आरोपियों ने उस समय कुछ भी काम होने की बात की। इसके बाद हरमीत ने प्लानिंग बनानी शुरू कर दी। हरमीत ने आरोपियों को उसी समय बोला कि उन्हें हत्या की वारदात को अंजाम देना है और उन्हें ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हो गए। दो दिन पहले ही पूरी प्लानिंग बना दी गई कि आरोपी कब पहुंचेंगे और कैसे घर में दाखिल होंगे। वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार होंगे। 

विज्ञापन
Police exposed double murder case in Ludhiana of Punjab
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता थे पहला टारगेट, विरोध के कारण मां को भी मारा
सीपी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि हरमीत सिंह ने आरोपियों को सीधे बोल रखा था कि उसके पिता भूपिंदर सिंह को ही मौत के घाट उतारना है। प्लानिंग के तहत आरोपी साढ़े तीन बजे के करीब घर के बाहर पहुंचे और गेट खुलवाया गया। उसके बाद आरोपियों को हरमीत ने ही गेट खोला और ऊपर भेज दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed