फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Patiala News: जिस जेल में बंद हैं सिद्धू, वहां मोबाइल मिलने से हड़कंप, तस्कर ने कब-किससे और क्या बात की, जांच होगी

Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mobile recovered from drug smuggler Jagdish Bhola lodged in Patiala jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

पटियाला की केंद्रीय जेल में बंद अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशा तस्कर जगदीश भोला से तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद किया गया है। जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भोला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी इस समय रोड रेज मामले में पटियाला की इसी जेल में बंद हैं। ऐसे में जगदीश भोला जैसे बड़े नशा तस्कर से मोबाइल की बरामदगी को लेकर पुलिस चौकस हो गई है। 

Mobile recovered from drug smuggler Jagdish Bhola lodged in Patiala jail
हाथी पर बैठे सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : @sherryontopp

पता लगाया जा रहा है कि भोला ने इस मोबाइल फोन के जरिये कब और कहां व किससे बात की। बताया जा रहा है कि भोला ने यह मोबाइल अपने सेल में छिपाकर रखा था। सूत्रों के मुताबिक भोला को पिछले कुछ समय से जेल में फोन पर बात करते देखा जा रहा था। गौरतलब है कि पटियाला जेल से दावों के विपरीत लगातार कैदियों व हवालातियों से मोबाइल व नशे की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहा है। 

Mobile recovered from drug smuggler Jagdish Bhola lodged in Patiala jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि भोला पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात रहा है। भोला ड्रग्स नेटवर्क का मुख्य सरगना रहा है। हिमाचल प्रदेश में अवैध फैक्ट्रियों में दवाओं के बहाने रसायनों के इस्तेमाल से आईस जैसी सिंथेटिक ड्रग तैयार की जाती थी। इस नशे को यूरोप, कनाडा व अमेरिका तक पहुंचाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile recovered from drug smuggler Jagdish Bhola lodged in Patiala jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

2012 में भोला को पंजाब पुलिस की सेवा से मुअत्तल कर दिया गया था। 2013 में भोला को 700 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में गिरफ्तार किया गया था। भोला के पास से सिंथेटिक नशा, हिरोइन, विदेशी करंसी, असलहा और लग्जरी कारें बरामद की गई थीं।

विज्ञापन
Mobile recovered from drug smuggler Jagdish Bhola lodged in Patiala jail
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

यह रहेगा सिद्धू का डाइट प्लान 
सिद्धू को सुबह एक गिलास नारियल पानी या फिर रोजमेरी चाय का कप, नाश्ते में लो फैट दूध का एक कप, एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स या चिया सीड्स, पांच-छह बादाम व एक अखरोट, इसके बाद सुबह 11 बजे घिया/ चुकंदर/मौसमी/खीरा या फिर एलोवीरा का एक गिलास जूस देने की सिफारिश की गई है। जूस की जगह अमरूद, कीवी या फिर स्ट्रॉबेरी में से कोई फल भी दिया जा सकता है। लंच में बाजरे, सिंघाडे या फिर रागी के आटे की एक रोटी, सलाद की एक कटोरी और घिया रायता, शाम को कम फैट वाले दूध से बनी चाय, पनीर का एक टुकड़ा। वहीं, रात के भोजन में मिक्स सब्जी और दाल सूप/काला चना सूप और सलाद आदि देने को कहा गया है। सिद्धू को खास तौर से दिन में 10-12 गिलास पानी पीने और रोजाना 30 से 45 मिनट की कसरत करने की हिदायत की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed