फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनीपत दोहरा हत्याकांड: दो जवान बच्चों को खोने के दर्द में डूबे पिता को बस एक ही अफसोस... काश ऐसा हुआ होता

Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
People of Village Halalpur are Happy after Accused of Double Murder Arrested
पहलवान निशा और उसके पिता सूरजभान - फोटो : फाइल

सोनीपत के गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा और उसके भाई सूरज की हत्या करने के आरोपी कोच और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद हलालपुर के लोग खुश हैं। हालांकि उनका गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। वह आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने के पक्ष में हैं। ग्रामीणों के बीच गुरु और शिष्या के रिश्ते को लेकर चर्चा है। उनका कहना है कि एक गुरु हमेशा ही यह चाहता है कि उसके शिष्य आगे बढ़ें और अपना व खुद उसका नाम रोशन करें, लेकिन एक गुरु ही जब शिष्या की जान ले ले तो वह गुरु कहलाने के लायक नहीं रहता।



ग्रामीणों का कहना है कि कुश्ती कोच होने के साथ ही पवन गांव का दामाद था। उसके मान-सम्मान में गांव के लोग कोई कसर नहीं छोड़ते थे, लेकिन जिस प्रकार से उसने वारदात को अंजाम दिया है, वह गुरु ही नहीं, बल्कि इंसानियत के रिश्ते को भी शर्मसार करने वाला है। वहीं दो जवान बच्चों को खोने वाले दयानंद गमगीन हैं। बार बार वे एक ही अफसोस जता रहे हैं।

People of Village Halalpur are Happy after Accused of Double Murder Arrested
निशा और सूरज। - फोटो : फाइल
पहलवान निशा के पिता दयानंद को अफसोस है कि बेटी को जिस प्रकार से आरोपी तंग करता था, उसके बारे में उन्हें वारदात के बाद घर पहुंचने पर पता चला। दयानंद का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें जानकारी नहीं दी, बस यही गलती रह गई। अगर उन्हें पहले इस बात का पता चल जाता तो वह जरूर इसको लेकर ठोस कदम उठाते, जिससे उनके बच्चों की जान बच जाती।
People of Village Halalpur are Happy after Accused of Double Murder Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर सीआरपीएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात दयानंद का कहना है कि आरोपी कोच ने उसकी बेटी निशा का पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर रखा था, जिसके चलते वह उसकी हर बात मानती थी। वह पवन के खिलाफ अपने परिजनों से एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं होती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने निशा के माध्यम से उनसे 8 से 10 लाख रुपये भी ले लिए थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
People of Village Halalpur are Happy after Accused of Double Murder Arrested
मुख्य आरोपी की पत्नी और साला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के आरोपी कोच पवन और सचिन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ा था। दोनों पर सोनीपत पुलिस की ओर से 1 लाख का इनाम रखा गया था। इससे पहले मुख्य आरोपी की पत्नी और साले को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
People of Village Halalpur are Happy after Accused of Double Murder Arrested
हत्या के बाद जलाई गई अकादमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस अक्तूबर की दोपहर हलालपुर कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा दहिया व उसके भाई सूरज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। निशा को अकादमी में गोलियां मारी गई थीं, वहीं घटनास्थल से भागे सूरज को नाहरी रोड पर नहर के पास गोलियां मारी थीं। उनकी मां धनपति को भी अकादमी के गेट पर गोली मारकर घायल किया गया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed