फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाभा जेल ब्रेक: पकड़े गए चौथे आरोपी का बड़ा खुलासा, पुलिसवाले भी दंग

Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
nabha jail break fourt accused arrested from jalandhar
जालंधर पुलिस कस्टडी ने अमन ढोटिया ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल ब्रेक कांड में पकड़े गए चौथे आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। जेल ब्रेक के दौरान किसी के कदम न डगमगाएं उसके लिए बड़ी प्लैनिंग की गई थी। पढ़िए नाभा जेल ब्रेक की अनकही-अनसुनी कहानी...
nabha jail break fourt accused arrested from jalandhar
नाभा जेल पटियाला
गैंगस्टरों ने जेल के भीतर बने गुरुद्वारा साहिब में सौगंध खाकर नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया था। कसम खाई गई थी कि जेल से भागने के ऑपरेशन के दौरान किसी के कदम न डगमगाएं। यह खुलासा अमन ढोटिया ने जालंधर पुलिस कस्टडी में किया।
nabha jail break fourt accused arrested from jalandhar
नाभा जेल पटियाला
अमन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 27 नवंबर को सुबह रुटीन की तरह कैदियों की बंदी छूटी। सेखों असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट भीम सिंह के दफ्तर गया। दोनों में 15 मिनट बात हुई। इसके बाद भीम ने ऑर्डर दिया कि सेखों और उसके साथियों से कोई मिलने आ रहा है, उन्हें दियोड़ी में आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
nabha jail break fourt accused arrested from jalandhar
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर गुरप्रीत सेखों, कुलप्रीत नीटा दयोल, विक्की गौंडर, अमन, आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह जेल की दियोड़ी में आ गए और इंतजार करने लगे। पूरे नौ बजे पलविंदर पिंदा, प्रेमा लाहौरिया और उसके साथी पुलिस की वर्दी में आए और दियोड़ी का दरवाजा खुलवाया। प्रेमा ने रिवाल्वर जेल के दरवाजे के नीचे से अंदर फेंका तो अमन ने उठा लिया।
विज्ञापन
nabha jail break fourt accused arrested from jalandhar
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
उसी रिवाल्वर का इस्तेमाल कर ताला तोड़ दिया और सभी लोग एक साथ हो गए। अमन ढोटिया ने बताया कि उसकी जिम्मेदारी संतरी की जेब से चाबी निकालने की थी, लेकिन अमन को चाबी नहीं मिली। फिर उसने रिवाल्वर की मदद से ताला तोड़ दिया। इसके बाद वे पहले पानीपत गए और वहां से वे जयपुर और फिर बीकानेर गए। वह बीकानेर में उनसे अलग हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed