मेरठ के परतापुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली में तैनात मजिस्ट्रेट की कार पर मोबिल ऑयल डालकर ध्यान बंटा दिया और कार से उनका पर्स उड़ा दिया। उसमें डेढ़ लाख कैश और डायमंड का कंगन था। शास्त्री नगर निवासी अंशु त्यागी दिल्ली मयूर विहार में मजिस्ट्रेट हैं। शुक्रवार की शाम को वह कार से दिल्ली से वापस मेरठ अपने आवास लौट रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। परतापुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार पर आगे की ओर इशारा करते हुए बताया कि कार में आगे कुछ दिक्कत है। उनका ध्यान बंट गया। इसी बीच मौका देख वह युवक कार से उनका पर्स लेकर गायब हो गए। उन्होंने कार के बोनट पर मोबिल ऑयल डाला हुआ था।
शातिर बदमाशों ने मजिस्ट्रेट का ऐसे बांटा ध्यान, चंद मिनटों में ले उड़े लाखों की ज्वेलरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन