हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे छात्रों को एक कंक्रीट मिक्सर ने रौंद डाला। जिसमें 9 की मौत हो गई, मौके की तस्वीरें देखिए
बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को सुबह हुए हादसे के बाद दूसरी बस का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ने रौंद दिया। हादसे में 9 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।
वहीं कुछ देर बाद इसी रोड पर दो अन्य बसों की टक्कर से एक के बाद एक 20 वाहन भिड़ गए। धुंध की वजह से ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। इसमें एक अध्यापिका की मौत हो गई और करीब 20 लोग जख्मी हो गए।
भाईका कंपनी की प्राइवेट बस बुधवार को रामपुरा से बठिंडा आ रही थी। इसकी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद प्राइवेट बस की सवारियां ड्राइवर साइड की खिड़की से नीचे उतर गईं। उनमें अधिकांश विद्यार्थी थे और सरकारी बस की सवारियां भी नीचे उतरीं। वे सभी जब सड़क के किनारे खडे़ होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे तभी...
...तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रहे कंक्रीट मिक्सर चालक ने हादसे को देखने के चक्कर में उन पर टिप्पर चढ़ा दिया। इसकी चपेट में आने से नौ छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई लोगों ने जब टिप्पर खुद पर चढ़ता देखा तो उन्होंने रोड से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उनको भी मामूली चोटें आई हैं।