{"_id":"5a01e2604f1c1b69678b9dde","slug":"five-dead-in-ferozepur-road-accident-amid-dense-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को बोला- बस धीरे चलाओ, नहीं माना और हो गया ऐसा भयंकर हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को बोला- बस धीरे चलाओ, नहीं माना और हो गया ऐसा भयंकर हादसा
Wed, 08 Nov 2017 09:20 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, गांव करि कलां से (फिरोजपुर)
अनिल कुमार/अमर उजाला, गांव करि कलां से (फिरोजपुर)
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ferozepur accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुबह का समय था, सड़क पर काफी धुंध थी। ड्राइवर बस को बहुत तेजी से भगा रहा था, पीछे बैठे लोगों ने कहा भी कि भइया बस धीरे चलाओं लेकिन ड्राइवर नहीं माना और...
2 of 7
ferozepur accident
घने कोहरे के चलते पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव करि कलां में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत में दो शिक्षकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
3 of 7
ferozepur accident
सुबह पौने आठ बजे घनी धुंध में बस और ट्राले की भिड़ंत के बाद जख्मियों की चीख पुकार से गांव करि कलां में भगदड़ मच गई। ग्रामीण जख्मियों की मदद के लिए घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्हें विभिन्न वाहनों की मदद से फिरोजपुर, फरीदकोट और अमृतसर के अस्पतालों में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ferozepur accident
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक अपनी सीट से पीछे जाकर गिरा। बस खून से लथपथ थी। लाशें बस की सीट और बस से बाहर लटकी हुई थी। बस में शिक्षक और पुलिस मुलाजिमों समेत चालीस लोग सवार थे।
विज्ञापन
5 of 7
ferozepur accident
जख्मी अमृतपाल सिंह ने बताया कि बस चालक परमजीत सिंह को कंडक्टर ने रफ्तार धीमे करने को कहा था लेकिन ड्राइवर ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। बस का सायरन भी खराब था। चालक किसी वाहन को ओवर टेक कर रहा था, तभी जलालाबाद से आ रहे ट्राले से जाकर भिड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।