फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा इश्क में शादीशुदा आशिक ने छात्रा से की जानलेवा हरकत

Fri, 30 Sep 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 30 Sep 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
married man shoot to girl in one sided love in panipat of haryana
एकतरफा प्यार में लड़की को आशिक ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
लड़की से एकतरफा प्यार करता था शादीशुदा युवक, लेकिन उसने मना कर दिया तो उसने लड़की के सा​थ जानलेवा हरकत कर दी।
married man shoot to girl in one sided love in panipat of haryana
एकतरफा प्यार में लड़की को आशिक ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एक सिरफिरे शादीशुदा आशिक ने पहले जेबीटी चौथे सेमेस्टर की छात्रा का सिर फोड़ दिया और फिर उसको गोली मार दी। गोली छात्रा के पेट के ऊपर कलेजे के पास लगी है। छात्रा सामाजिक विज्ञान का प्रेक्टिकल देने आई हुई थी और उसकी मां भी साथ में थी।
married man shoot to girl in one sided love in panipat of haryana
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि युवक छात्रा के शादी करने से मना करने के कारण बौखलाया हुआ था और शादी के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। छात्रा का आरोप है कि युवक ने तीन माह पहले नशीला पदार्थ पिलाकर शहर के एक पार्क में उसके साथ दुराचार किया था और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। छात्रा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
married man shoot to girl in one sided love in panipat of haryana
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
थाना शहर पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लालबत्ती चौक के नजदीक स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की दूसरी मंजिल की छत पर गोहाना (सोनीपत) निवासी छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी। इससे पहले आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
married man shoot to girl in one sided love in panipat of haryana
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा का बुधवार को जेबीटी चौथे सेमेस्टर का सोशल स्टडी का प्रेक्टिकल था। उसकी मां उसके साथ ही प्रेक्टिकल दिलवाने आई थी। उसकी मां नीचे बैठ गई और छात्रा अपनी क्लास रूम में चली गई। इसी बीच आरोपी विपिन निवासी कोहंड (करनाल) डाइट में पहुंच गया और छात्रा को बात करने के बहाने दूसरी मंजिल की छत पर ले गया। वहां कहासुनी के बीच उसने यह वारदात अंजाम दी। छात्रा को गोली मारने की सूचना मिलते ही डाइट में अफरा-तफरी मच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed