थाना सेक्टर-5 क्षेत्र के पालम विहार रोड पर एक स्पा में मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के पालम विहार रोड पर गोल चक्कर के पास ग्लैमर स्पा सेंटर है।
3 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस को इस सेंटर के बारे में शिकायत मिल रही थी कि यहां स्पा व सैलून की आड़ में संचालक युवतियों से देह व्यापार करवा रहा है। योजना के तहत सोमवार की शाम पुलिस ने सेक्टर 5 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने हेड कांस्टेबल पवन कुमार को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा।
4 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस के अनुसार स्पा मालिक मनोज राना ने ग्राहक को बताया कि स्पा में प्रति घंटे एक हजार रुपये का चार्ज है। इस दौरान उसने एक लड़की के साथ नकली ग्राहक को अंदर भेज दिया।
5 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
नकली ग्राहक ने जब पुलिस को इशारा किया तो थाना सेक्टर-5 प्रभारी अनिल कुमार, एसआई पूनम हुड्डा सहित 10 पुलिसकर्मियों ने स्पा सेंटर में छापा मार दिया। छापा मारते ही वहां अफरा-तफरा मच गई।