पंजाब के जालंधर में सिरफिरे प्रेमी ने नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बलजिंदर कौर पर्ल अस्पताल में नर्स थी। सिरफिरे आशिक सतगुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण ब्रेकअप था। आरोपी शादी करना चाहता था लेकिन बलजिंदर कौर ने उससे किनारा कर दिया था। आरोपी गांव टिब्बी (अमलोह) फतेहगढ़ साहिब की मंडी में ठेकेदार के पास काम करता है।
2 of 5
मृतक नर्स के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जगमोहन सिंह, डीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम का गठन एसीपी खुशबीर कौर के नेतृत्व में किया गया था। खुशबीर कौर उनकी टीम ने सीसीटीवी व मोबाइल कॉल्स की डिटेल व लोकेशन को आधार बनाकर जांच की। इसके बाद सतगुरु को 24 घंटे के भीतर ही नगर परिषद मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
3 of 5
पुलिस से सवाल करते घरवाले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि बलजिंदर कौर की सगाई हो गई थी और इसके बाद से उसने सतगुरु का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया। सतगुरु ने बताया कि उसकी बलजिंद्र से मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद वह कई बार मिले भी। जब बलजिंदर कौर की उसके परिवार वालों ने शादी किसी अन्य लड़के से तय कर दी तो दोनों में झगड़ा हो गया।
4 of 5
मौके पर पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सतगुरु बलजिंदर कौर से शादी करना चाहता था। उसने जालंधर आकर अस्पताल की दीवार फांद कर छत पर सो रही बलजिंद्र कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। ज्योति ने शोर मचाना चाहा तो उस पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उससे हत्याकांड में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया है।
5 of 5
मृतका बलजिंदर कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में सतगुरु ने बताया वह अपने गांव से बलजिंदर को मारने के लिए छुरा लेकर ट्रेन से जालंधर पहुंचा था। स्टेशन से ऑटो लेकर गुरु रविदास चौक पहुंचा और अस्पताल में दाखिल हुआ। जांच अधिकारी एसीपी खुशबीर कौर ने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर वापस ट्रेन से फतेहगढ़ साहिब चला गया।