फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report on husband and in-laws in case of woman's death

Haridwar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Report on husband and in-laws in case of woman's death
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, संदिग्ध हालात में खाया था जहरीला पदार्थ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी की धमकी से परेशान होकर ये कदम उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राकेश निवासी रावली महदूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सोनिया की शादी करीब पांच वर्ष पहले रोशनाबाद पाल मार्केट निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति जितेंद्र, ससुर बबलू, सास रेखा और चचेरा ससुर नरेंद्र कम दहेज लाने को लेकर सोनिया को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग आए दिन सोनिया से कहते थे कि उनका इकलौता बेटा है और उसकी शादी में मायके वालों ने पर्याप्त दहेज नहीं दिया। आरोप है कि पिछले एक साल से उत्पीड़न और बढ़ गया था। ससुराल वाले सोनिया पर मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाते थे। धमकी दी जाती थी कि मांग पूरी नहीं हुई तो जितेंद्र की दूसरी शादी किसी अच्छे घर की लड़की से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 27 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे राकेश को सूचना मिली कि सोनिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह उल्टियां कर रही थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद पति जितेंद्र, ससुर बबलू, नरेंद्र और सास रेखा ने चिकित्सकों को सोनिया का उपचार करने से मना किया।

परिजन इसके बाद सोनिया को सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी इलाज को लेकर विरोध किया। बाद में उसे भूमानंद अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि दहेज की मांग और जितेंद्र की दूसरी शादी कराने की धमकियों के चलते सोनिया मानसिक रूप से परेशान थी। इसी उत्पीड़न के कारण उसने जहरीला पदार्थ खाया और उसकी मौत हो गई। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed