फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck Hits Highway Patrol Head Constable on Duty, Police Officer Dies at Kotputli Highway

राजस्थान: ड्यूटी के दौरान काल बनकर आया बेकाबू ट्रक, हाईवे पेट्रोलिंग हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

Thu, 01 Oct 2026 06:01 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

कोटपूतली के अंबाला-पनियाला हाईवे पर गुरुवार को ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा देहली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck Hits Highway Patrol Head Constable on Duty, Police Officer Dies at Kotputli Highway
कोटपूतली में दर्दनाक हादसा, हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल की ट्रक से मौत

विस्तार

कोटपूतली के अम्बाला-पनियाला हाईवे पर देहली पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हाइवे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अम्बाला हाईवे की ओर से कोटपूतली की तरफ आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाइवे पेट्रोलिंग में साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तत्काल घायल हेड कांस्टेबल को लेकर राजकीय बीडीएम अस्पताल कोटपूतली पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह, एएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मृतक पुलिसकर्मी के साथियों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया और उसे पनियाला थाने भिजवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल; पांच जयपुर रेफर


ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। साथी पुलिसकर्मी की अचानक हुई मौत से पुलिसकर्मियों में मायूसी का माहौल नजर आया।

हादसा अम्बाला-पनियाला हाईवे पर देहली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर पुलिस द्वारा घटनास्थल की स्थिति, वाहन की गति और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
 

हाइवे पेट्रोलिंग हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत

सड़क पर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी की गई जान

 

हाइवे पेट्रोलिंग हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत

सड़क पर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी की गई जान

 

हाइवे पेट्रोलिंग हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत

सड़क पर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी की गई जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed