{"_id":"6abe52221d00b3237303e18f","slug":"prd-jawan-dies-under-suspicious-circumstances-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127002-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Thu, 01 Oct 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण। कालीमाटी निवासी पीआरडी जवान (32) अनिल दत्त चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा है। अनिल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। वह अपने पीछे वृद्ध मां-बाप, दो बच्चे व पत्नी आशा देवी को छोड़ गए हैं।
बुधवार रात ड्यूटी के बाद अनिल घर लौटे। बृहस्पतिवार सुबह वह दूध देने गैरसैंण गए और फिर गाय चराने खेतों की ओर चले गए। पत्नी आशा देवी ने खेतों में उन्हें आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर पड़ोसी पूजा के साथ खेतों की ओर गईं तो वहां अनिल का शव मिला। यह देख आशा देवी बेहोश हो गईं। थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
आंगन के मिलन कार्यक्रम में बच्चों के विकास पर जोर
गैरसैंण। आंगनवाड़ी केंद्र फरकण्डे तल्ली में आंगन का मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी देवी ने प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 3 से 6 वर्ष के बच्चों के विकास पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, भाषाई और सामाजिक-भावनात्मक विकास करना है। यह बच्चों को औपचारिक स्कूली शिक्षा और जीवनभर की सीख के लिए तैयार करता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, सीएचओ, आशा कार्यकर्त्री, माता समिति अध्यक्ष और वार्ड पंच सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद