फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरफिरे आशिक का इंतकाम: ट्रेन से आया... नर्स प्रेमिका को मारा और लौट गया, बताई हत्या की सन्न कर देनी वाली वजह

Sat, 27 Aug 2022 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lover killed nurse in Jalandhar of Punjab
मृतक नर्स और विलाप करती मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जालंधर में सिरफिरे प्रेमी ने नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बलजिंदर कौर पर्ल अस्पताल में नर्स थी। सिरफिरे आशिक सतगुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण ब्रेकअप था। आरोपी शादी करना चाहता था लेकिन बलजिंदर कौर ने उससे किनारा कर दिया था। आरोपी गांव टिब्बी (अमलोह) फतेहगढ़ साहिब की मंडी में ठेकेदार के पास काम करता है।

Lover killed nurse in Jalandhar of Punjab
मृतक नर्स के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जगमोहन सिंह, डीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम का गठन एसीपी खुशबीर कौर के नेतृत्व में किया गया था। खुशबीर कौर उनकी टीम ने सीसीटीवी व मोबाइल कॉल्स की डिटेल व लोकेशन को आधार बनाकर जांच की। इसके बाद सतगुरु को 24 घंटे के भीतर ही नगर परिषद मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

Lover killed nurse in Jalandhar of Punjab
पुलिस से सवाल करते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जांच में सामने आया कि बलजिंदर कौर की सगाई हो गई थी और इसके बाद से उसने सतगुरु का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया। सतगुरु ने बताया कि उसकी बलजिंद्र से मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद वह कई बार मिले भी। जब बलजिंदर कौर की उसके परिवार वालों ने शादी किसी अन्य लड़के से तय कर दी तो दोनों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lover killed nurse in Jalandhar of Punjab
मौके पर पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सतगुरु बलजिंदर कौर से शादी करना चाहता था। उसने जालंधर आकर अस्पताल की दीवार फांद कर छत पर सो रही बलजिंद्र कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। ज्योति ने शोर मचाना चाहा तो उस पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उससे हत्याकांड में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Lover killed nurse in Jalandhar of Punjab
मृतका बलजिंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूछताछ में सतगुरु ने बताया वह अपने गांव से बलजिंदर को मारने के लिए छुरा लेकर ट्रेन से जालंधर पहुंचा था। स्टेशन से ऑटो लेकर गुरु रविदास चौक पहुंचा और अस्पताल में दाखिल हुआ। जांच अधिकारी एसीपी खुशबीर कौर ने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर वापस ट्रेन से फतेहगढ़ साहिब चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed