फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच हत्या कर की आत्महत्या: बेटी के जन्मदिन का एक दिन पहले दिया था गांव में न्यौता, एक साथ जली छह चिताएं

Fri, 26 Aug 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 11:44 PM IST
सार

एक ही परिवार के छह सदस्यों की एक साथ मौत ने लोगों को झंझोर कर रख दिया। परिवार में सबसे छोटी बेटी 5 वर्षीय आशू का शुक्रवार को जन्मदिन भी था।

विज्ञापन
Man commits suicide by killing five family members in Ambala of Haryana
मृतकों के फाइल फोटो। जलतीं चिताएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के अंबाला के गांव बलाना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की एक साथ मौत ने लोगों को झंझोर कर रख दिया। परिवार में सबसे छोटी बेटी 5 वर्षीय आशू का शुक्रवार को जन्मदिन भी था। एक दिन पहले जो परिवार बच्ची के जन्मदिन को लेकर खुशी-खुशी गांवभर में सगे संबंधियों को न्यौता दे रहा था, सुबह करीब 7 बजे उस परिवार के सभी लोगों के शव देखकर लोग की आंखें नम हो गई। परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।



शाम के समय शमशान घाट में जैसे ही एक साथ  छह चिताएं जली तो हर आंख नम थी। सुखविंद्र के चाचा के लड़के ने सभी को मुख्ग्नि दी। बता दें कि बेटे सुखविंद्र सिंह ने दो व्यक्तियों द्वारा जबरन 10 लाख रुपये से मांगने के कारण परेशान होकर पहले तो अपने पिता 65 वर्षीय संगत राम, मां महिंद्रो कौर, पत्नी रीना, बच्ची 5 वर्षीय अस्मीत उर्फ आशु और 7 वर्षीय जसमीत उर्फ जस्सी को गला घोट कर मार डाला। हालांकि मारने से पहले जहरीला पदार्थ देने की बात सामने आ रही है।

बाद में सुखविंद्र ने खुद भी कमरे में पट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आग की तरह खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। हालांकि पुलिस ने सुखविंद्र सिंह के जीजा सतीश कुमार की शिकायत पर सुसाइड नोट में लिखे नाम यानी बालकिशन और यमुनानगर के साईं होंडा के मालिक कवि नरूला की शिकायत पर धारा 302, 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि  5 की गला घोंटकर हत्या की गई। उसके बाद सुखविंदर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 10 लाख रुपए जबरन मांगें जाने के आरोप लगाए गए हैं।

Man commits suicide by killing five family members in Ambala of Haryana
सुसाइड नोट में बना फंदे से लटका छह लोगों का चित्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुसाइड नोट के सबसे ऊपर बनाए थे छह लोगों के फंदे से लटकने वाले चित्र 
गांव बलाना निवासी सुखविंद्र सिंह ने पहले ही परिवार के साथ-साथ खुद के खत्म करने का फैसला कर लिया था। इसका खुलासा सुसाइड मिलने से हुआ। सुसाइड नोट में अंतिम बातचीत के साथ-साथ ऊपर पैन से ही एक चित्र बनाया हुआ था। जिसमें छह लोग फंदे से लटके हुए बनाए थे। जो बेहद चौंकाने वाला था। जांच टीमों द्वारा सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि आखिर यह राइटिंग सुखविंद्र है कि नहीं। सुखविंद्र ने सुसाइड नोट के लिए एक डायरी का इस्तेमाल किया और दो पन्नों पर मौत के कारण के साथ-साथ अपनी जायदाद को भी बांट गया। 

यह डॉक्टर थे पोस्टमार्टम पैनल में शामिल 

  •  डॉ. निशांत हड्डी रोग विशेषज्ञ 
  •  डॉ. अरूण शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ 
  •  डॉ. अल्पना महिला रोग शेषज्ञ 
  •  डॉ. सुमित खुखरेजा फोरेंसिंक एक्सपर्ट 
Man commits suicide by killing five family members in Ambala of Haryana
पत्नी और बच्चों के साथ सुखविंदर सिंह। - फोटो : फाइल

बेटी के जन्मदिन होने के कारण गुरुद्वारे में रखवाया था सुखमणि साहिब का पाठ  
मृतक सुखविंद्र सिंह की बेटी के जन्मदिन वाले दिन ही पूरा परिवार खत्म हो गया। पड़ोसी दिलबाग व रिंकू ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब का पाठ भी रखवाया गया था। परिवार व संगे संबंधियों को सुखविंद्र व उसकी पत्नी रीना न्यौता दे रही थी। सुखविंद्र के भांजे करनदीप ने बताया कि सुबह के समय जन्मदिन की बधाई देने के लिए ही फोन किया था लेकिन किसी ने नहीं उठाया।

काफी देर प्रयास करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो पड़ोसियों को फोन किया। उन्होंने जाकर देखा तो इस मामले का खुलासा हुआ। बिटिया के जन्मदिन को लेकर परिवार बेहद खुश था। बता दें कि आशु 5 साल की है तो दूसरी बहन जस्सी करीब 7 साल की है। गांव के ही स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखविंद्र खुश मिजाज का व्यक्ति और उसने उन्हें भी सुखमणि साहिब के पाठ के लिए बुलाया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man commits suicide by killing five family members in Ambala of Haryana
अंबाला के गांव बलाना में जांच करते पुलिसकर्मी और मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

शादी से पहले था मोना, बाद में अमृतचखकर रखे थे केश  
पड़ोसी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सुखविंद्र सिंह पहले मोना था। करीब 9 साल पहले हुई शादी के बाद ही अमृत चखा था और पग डालने लगा था। पूजा पाठ भी नियमित तौर पर किया करता था। उधर, मौत की खबर लगते ही पत्नी रीना के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे और वो भी इस वारदात के बारे में सोचकर फूट-फूट कर रो रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी उनके बीच लड़ाई झगड़े की बात नहीं सुनी थी। वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश था। सुखविंद्र की पत्नी रीना कैथल के गांव भागलपुर की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
Man commits suicide by killing five family members in Ambala of Haryana
संगत सिंह व महिंद्रों कौर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दादा जगीर सिंह से सुखविंद्र के पिता को मिली थी नंबरदारी  
गांव बलाना में नंबरदार परिवार का अच्छा रसूख है। दादा जगीर सिंह नंबरदार थे, उसके बाद यह जिम्मा सुखविंद्र सिंह के पिता संगत राम को मिला था। संगत राम कुल पांच भाई है। जिसमें से तीन भाई बलाना में ही रहते हैं और एक बड़ा भाई पिंजौर में रहता है। नंबरदार के साथ संगत राम जूतों की कंपनी में बतौर ठेकेदार थे और पहले यह कंपनी बलाना गांव में ही थी उसे बाद दुर्गा नगर नसीरपुर के पास चली गई थी। पिता कंपनी में भी जाया करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed