फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवालों के सामने प्रेमी जोड़े ने उठा लिया दिल दहलाने वाला कदम...पैरों तले से खिसक गई जमीन

Thu, 13 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Thu, 13 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend committed suicide in front of family in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
परिजनों के सामने ही एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद परिजन सन्न रह गए। घटना के बाद पूरे इलाक में सनसनी फैली हुई है। 
Lover-girlfriend committed suicide in front of family in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के सामने मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने अपने पारिवारिक सदस्यों के सामने ही सल्फास की गोलियां निगल ली। इस कारण दोनों की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। 
Lover-girlfriend committed suicide in front of family in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
मृतक की पहचान मुल्लापुर निवासी जतिंदरी (36) और जवद्दी निवासी अर्जुन (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए है। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि जतिंदरी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। जबकि मृतक अर्जुन नगर निगम में चौथा दर्जा मुलाजिम तैनात है। दोनों के काफी समय से प्रेम संबंध थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover-girlfriend committed suicide in front of family in ludhiana
lovers
परिजनों को इस बात का पता था। दोनों के परिजन उन्हें अलग होने के लिए कहते थे, लेकिन दोनों एक दूसरे से दूर रहने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन तीन बच्चों की मां और उम्र में बड़ी होने के कारण अर्जुन के परिजन इसलिए मना करते थे, जबकि जतिंदरी के परिजन भी मान नहीं रहे थे। 22 अगस्त को दोनों घर से भाग गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की थी। पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
Lover-girlfriend committed suicide in front of family in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
दोनों की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। दोनों के परिजनों ने आपस में बात करने के बाद मंगलवार को इकट्ठे बैठक करने की सलाह की। जहां पर जतिंदरी और अर्जुन भी पहुंचे थे। दोनों के परिजन उन्हें अलग करने की बात कर रहे थे कि अचानक दोनों ने सल्फास की गोलियां निगल ली। जिसे दोनों की तबीयत खराब हो गई। इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि दोनों के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिए है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed