{"_id":"5aa8ab264f1c1bbd758b5714","slug":"lecturer-rajesh-malik-shot-dead-by-a-student-in-sonipat-government-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए स्टूडेंट ने कॉलेज में घुसकर लेक्चरर को दी मौत, अब हुआ असली खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो इसलिए स्टूडेंट ने कॉलेज में घुसकर लेक्चरर को दी मौत, अब हुआ असली खुलासा
Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉलेज में घुसकर स्टूडेंट ने लेक्चरर को उसकी बेटी के सामने गोलियों से भून डाला। इस हत्याकांड की असली वजह अब सामने आई है, जानिए।
2 of 9
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
घटना हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा की है। गांव पिपली स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में घुसकर छात्र ने लेक्चचर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी स्टूडेंट फरार हो गया। मृतक की पहचान सोनीपत सेक्टर 23 निवासी राजेश मलिक के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह हर रोज की तरह वह कॉलेज आए और स्टाफ रूम में बैठै थे कि एक युवक आया और उन्हें चार गोलियां मार दीं।
3 of 9
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
आरोपी छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्तौल से लेक्चरर राजेश मलिक को गोलियां। आरोप है कि कॉलेज की डिफेंस साइंस की महिला लेक्चरर भी इस मामले में शामिल है। महिला लेक्चरर का मलिक से कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या और महिला लेक्चरर समेत छह लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
कॉलेज गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई, पुलिस ने फुटेड कब्जे में ले लिया। मूलरूप से गांव सरढाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी राजेश मलिक (42) करीब तीन साल पहले राजकीय कॉलेज पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर नियुक्त हुए थे। राजेश मंगलवार सुबह अपने साले मयूर विहार निवासी सितेंद्र और बेटी लक्षिका के साथ कार में कॉलेज के लिए निकले थे।
विज्ञापन
5 of 9
सोनीपत लेक्चरर की हत्या
सितेंद्र भांजी लक्षिका को दिल्ली के रोहिणी के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के लिए आए थे। कॉलेज पहुंचने के बाद राजेश बेटी के साथ भीतर चले गए और सितेंद्र बाहर खड़ा रहा। प्राचार्य कार्यालय के पास बने स्टेनो कार्यालय में एक्सटेंशन लेक्चरर हाजिरी लगाने गए तो वहां क्लर्क ज्योति पहले से मौजूद थीं। तभी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र जगमाल उर्फ जगमेल वहां आया और उसने राजेश पर ताबड़तोड़ चार फायर किए और फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।