जिस पर रेप का आरोप लगाया था, वो सामने दिखा गया तो लड़की ने ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र भूल नहीं पाएगा। तस्वीरों में पूरा मामला।
दिसंबर 2016 में कॉल सेंटर में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ हल्लोमाजरा में ऑटो चालक और उसके दो साथियों द्वारा सामूहिक दुराचार मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने नवंबर 2017 में सेक्टर-53 में मोहाली निवासी युवती से गैंगरेप मामले में जेल में बंद मोहम्मद इरफान को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया है।
वहीं, आरोपी को पेशी पर लाते वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब इस केस की पीड़िता और उसकी मां ने कोर्ट रूम के बाहर परिसर में ही आरोपी पर दना-दन थप्पड़ जड़कर गुस्सा उतारा। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी हड़बड़ा गए और उन्होंने और फोर्स मंगाई। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां के चुंगल से आरोपी को बचाकर अदालत में पेशी पर ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोपी इरफान की पहचान कर दी है। इसके अलावा उसका डीएनए इस केस में पॉजिटिव आया है। पुलिस ने उसका अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने दलील दी कि सीएफएसएल रिपोर्ट में आरोपी इरफान का डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने पीड़िता से उसकी शिनाख्त कराई थी। पीड़िता द्वारा उसकी पहचान और डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने उसे इस मामले में आरोपी बनाया है।
पुलिस के अनुसार मामले में तीसरा आरोपी यूपी के फैजाबाद या दिल्ली में छिपा है। मोहम्मद इरफान को उसका पता है कि वह कहां छिपा है। पुलिस को उसकी निशानदेही से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करवाना है। इसके लिए पुलिस ने आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद मोहम्मद इरफान को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।