फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्मदाह करने थाने पहुंच गई ये महिला, जो इसके साथ हुआ कहीं आपके साथ न हो जाए

Tue, 24 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Tue, 24 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
lady try to burn herself at police station at ambala of haryana, read here mournfull story
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
एक महिला आत्मदाह करने के लिए थाने पहुंच गई। इसके साथ जो हुआ कहीं आपके साथ भी न हो जाए। पढ़िए इस महिला की दर्दभरी कहानी।

lady try to burn herself at police station at ambala of haryana, read here mournfull story
अंबाला पुलिस स्टेशन में आत्मदाह करने पहुंची महिला
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। पति छोड़कर फरार हो गया, ससुराल वालों ने भी साथ नहीं दिया और घर से निकाल दिया। ढाई महीने गुजर गए, आशा नाम की महिला लगातार थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने न तो उसकी बात पर गंभीरता दिखाई और न ही उसके कथित पति को तलाशा। 19 जनवरी को आशा हरियाणा के मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंची और उसने अपनी आपबीती व पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई की कहानी मंत्री महोदय को सुनाई। इस पर मंत्री ने फिर से थाना एसएचओ को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें इस मामले की रिपोर्ट दी जाए।
lady try to burn herself at police station at ambala of haryana, read here mournfull story
अंबाला पुलिस स्टेशन में आत्मदाह करने पहुंची महिला
मंत्री के आश्वासनों के बाद आशा 20 जनवरी को थाना महेशनगर परिसर में पहुंच गई। लेकिन थाने में पहुंचने के बाद आशा के साथ वही सलूक किया गया, जो कई दिनों से हो रहा था। पहले तो थाने में उसकी बात की अनदेखी की जाती रही और फिर उसे थाने से वापस जाने को कह दिया गया। अपने साथ थाने में इस तरह के दुर्व्यवहार का आलम देख आशा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे सीधे थाने से बाहर गई और थोड़ी देर बार पेट्रोल से भरी एक बोतल लेकर फिर से थाने में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
lady try to burn herself at police station at ambala of haryana, read here mournfull story
अंबाला पुलिस स्टेशन में आत्मदाह करने पहुंची महिला
थाने में आते ही आशा जोर-जोर से रोने लगी और पुलिस वालों से कहने लगी कि कोई बात नहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, कहीं भी उसकी बात को नहीं सुना जा रहा, उसकी बात पर तवज्जो नहीं दी जा रही, इसलिए उसका मर जाना ही मुनासिब है...शायद मरने के बाद ही उसकी बात पर गौर किया जाएगा...अब मैं मरने जा रही हूं, कोई भी मेरे पास न भटकना, जिसको मेरे साथ जलना है, वो ही आगे आए, ये कहते हुए बिलखती आशा ने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
lady try to burn herself at police station at ambala of haryana, read here mournfull story
अंबाला पुलिस स्टेशन में आत्मदाह करने पहुंची महिला
ये है आशा की कहानीः पीड़िता आशा ने बताया कि उसकी लव मैरिज दलीपगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी। युवक व युवती ने एक घर में ही शादी की थी। उसके बाद से वे युवक के साथ रही थी। लेकिन युवक के परिजन इस शादी व उसके खिलाफ थे। आशा का कहना है कि वे लगातार युवक को भड़काते रहते थे। जिसके चलते युवक उसे छोड़कर चला गया। बाद में वे ससुराल गई और वहां पर पंचायत भी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed