फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में दिख रही इन लड़कियों से बचकर रहें, कहीं पछताना न पड़ जाए

Tue, 24 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 24 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
pocketmar girls gang captured in cctv at medical story at yamunanagar, be aware of girls
यमुनानगर में सीसीटीवी में कैद हुईं पॉकेटमार लड़कियां
तस्वीरों में दिख रही इन लड़कियों को गौर से देख लिजिए और इनसे जरा आप बचकर रहें। कहीं ऐसा न हो कि आपको भी पछताना पड़ जाए।
pocketmar girls gang captured in cctv at medical story at yamunanagar, be aware of girls
यमुनानगर में सीसीटीवी में कैद हुईं पॉकेटमार लड़कियां
ये लड़कियां जेब कतरने में पल नहीं लगाती और पता भी नहीं चलता। इनकी शर्मनाक करतूत हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी शहर में बीच बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। 18 से 20 साल की लड़कियों का गिरोह है ये और अभी तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी हैं।
pocketmar girls gang captured in cctv at medical story at yamunanagar, be aware of girls
यमुनानगर में सीसीटीवी में कैद हुईं पॉकेटमार लड़कियां
हुआ यूं कि प्रकाश ड्रग स्टोर पर एक व्यक्ति साइड बैग लटकाए दुकान पर आता है। वह मेडिकल स्टोर मालिक से कुछ बिल व पेमेंट लेता है। इसी दौरान दो लड़कियां वहां आती हैं। वे बड़ी चालाकी से बैग लटकाए हुए युवक के नजदीक खड़ी हो जाती है। चुपके से युवक के बैग से पैसे निकाल लेती हैं। युवक को थोड़ा शक होता है तो वह संदिग्ध नजरों से उनकी तरफ देखता है और अपने बैग को आगे काउंटर पर रख लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pocketmar girls gang captured in cctv at medical story at yamunanagar, be aware of girls
यमुनानगर में सीसीटीवी में कैद हुईं पॉकेटमार लड़कियां
घटना को अंजाम देकर लड़कियां फरार हो जाती हैं। इसी ड्रग स्टोर की दवाई लेने आए एक बुजुर्ग का पर्स चोरी कर युवक फरार हो जाते हैं। बुजुर्ग के पीछे आकर पहले एक युवक खड़ा हो जाता है। देखते ही देखते वह साइड में खड़ा हो जाता है। अपने आसपास भीड़ करने के लिए वह एक अन्य साथी को भी बुला लेता है। चंद मिनटों में पहले से खड़ा युवक बुजुर्ग की जेब से पर्स निकाल लेता है और दोनों वहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
pocketmar girls gang captured in cctv at medical story at yamunanagar, be aware of girls
यमुनानगर में सीसीटीवी में कैद हुईं पॉकेटमार लड़कियां
दवाई लेने के बाद बुजुर्ग जैसे ही जेब से पैसे निकालने के लिए हा​थ डालता है तो उसे पर्स नहीं मिलता। देखते ही देखते दुकान पर हंगामा हो गया। दुकान वाले ने पुलिस को फोन किया तो मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी खंगाला। उसे लड़कियों की और लड़कों की करतूत का खुलासा होता है। अब पुलिस इन सभी को तलाशने में जुटी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि लड़कियों भी पॉकेटमार निकली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed