{"_id":"592580d84f1c1bb6458b457a","slug":"knife-attack-on-aadti-family-at-sirsa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सास- बहू का हश्र किया ऐसा, नज़ारा देख घर छोड़कर भागा नौकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर सास- बहू का हश्र किया ऐसा, नज़ारा देख घर छोड़कर भागा नौकर
Thu, 25 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Thu, 25 May 2017 09:15 AM IST
1 of 7
sirsa loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने ही घर में महिलाए महफूज़ नहीं हैं। घर में घुसकर एक शख्स ने सास और बहू से ऐसा हश्र किया, जिसका नज़ारा देख नौकर भी घर छोड़कर भाग गया।
2 of 7
sirsa loot
सिरसा में बुधवार को दिनदहाड़े एक आढ़ती के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया गया। माना जा रहा है कि दो दिन से रेकी कर रहे आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। घटना में आढ़ती की बुजुर्ग मां का गला कटा हुआ है तो पत्नी के भी पेट और छाती पर गंभीर चोटें हैं।
3 of 7
sirsa loot
दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सिरसा की बेरी वाली गली की है, जहां आढ़ती अजय उर्फ डब्बू का परिवार रहता है। मंडी में 157 नंबर आढ़त के मालिक अजय और परिवार के बाकी पुरुष घर से बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
4 of 7
sirsa loot
बुधवार दोपहर घर में डब्बू की 78 वर्षीय मां शकुंतला देवी के अलावा पत्नी सीमा, पुत्रवधु चहक आैर एक नौकर मौजूद था कि अचानक वहां दो युवक आ घुसे।उन युवकों ने आते ही घर में मौजूद महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे डरकर नौकर पीछे के दरवाजे से भागने में कामयाब रहा। बाद में हमलावरों ने शकुंतला देवी और सीमा को बेहद बुरी तरह से घायल कर दिया।
5 of 7
sirsa loot
शकुंतला देवी का गला कटा हुआ है, जबकि सीमा के पेट और छाती सहित शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही चहक भी घायल हो गई। बताया जाता है कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमले के आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि हमले के आरोपियों की 315 बोर की पिस्टल और एक लैमिनेशन कटर मौके पर ही छूट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।