शादी समारोह में हुई महिला की मौत के मामले में सलाखों के पीछे पहुंची साध्वी के साथी से मिलीं 4 बंदूकें देख पुलिस भी हैरान हो गई।
शादी समारोह में हुई महिला की मौत के मामले में सलाखों के पीछे पहुंची साध्वी के साथी से मिलीं 4 बंदूकें देख पुलिस भी हैरान हो गई।
मामले में पांच दिन के रिमांड पर चल रही साध्वी देवा ठाकुर व गिरफ्तार किए अन्य तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। यहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, ये खुलासा नहीं किया जा रहा है कि कितने युवकों को पुलिस ने काबू किया है।
4 of 8
करनाल साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : self
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी निसिंग वार्ड निवासी शुभम को गिरफ्तार कर उससे घटना स्थल में प्रयोग हुए हथियार व फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की है। हथियारों में एक दो नाली बंदूक, दो पिस्टल, सिंगल बैरल गन व 30 गोलियां शामिल है। सांबी गांव निवासी विरेंद्र व रमाना-रमानी निवासी मलकीत को भी काबू किया है।
5 of 8
साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली 'विवादित' साध्वी सलाखों से बाहर आई तो अपने पुराने वेश में नजर आई। कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर के कुछ साथियों को हथियारों समेत हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर मुंह नहीं खोल रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।