फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीयू: लवलीन की मौत के अनसुलझे सवाल, फ्रेंड्स को भी नहीं हुआ यकीं

Fri, 25 Nov 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
These are the unresolved question of the death of Lavleen in PU, class Friends didn't believe
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 5 में वीरवार शाम एक छात्रा लवलीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके बाद मामले से जुड़े कुछ अनसुलझे सवाल सामने आए हैं। लवलीन पढ़ाई में काफी होशियार थी।



12वीं में 94 फीसदी अंकों के बाद पीयू में दाखिला मिला था। लवलीन की मौत की खबर सुनकर उसकी क्लासमेट को यकीन ही नहीं हुआ। कुछ छात्राएं तो हॉस्टल में फूट फूटकर रोने लगीं।

छात्राओं ने बताया कि अगले महीने से एग्जाम थे और सभी लवलीन से ही तैयारी करवाने की बात कह रही थीं। छात्राओं ने बताया कि लवलीन दो हफ्ते पहले घर गई थी और कुछ दिन पहले उसके पैरेंट्स भी उससे मिलने आए थे।

यूआईएलएस विभाग में लवलीन को पढ़ाने वाले शिक्षक डॉ.भरत ने कहा कि छात्रा पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी। उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार छात्रा की मौत की खबर सुनकर वह भी सन्न रह गए। 

These are the unresolved question of the death of Lavleen in PU, class Friends didn't believe
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

देर रात पहुंचे अभिभावक- लवलीन की मौत की जानकारी उसके अभिभावकों को गुरदास में दी गई, लेकिन उससे पहले उसके चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में रहने वाली रिश्तेदार पहुंच गए।  सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में उसका शव रखा गया है। देर रात लवलीन के परिवार वाले भी पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लवलीन का अंतिम संस्कार के लिए पीयू की ओर से गाड़ियों का इंतजाम करने के निर्देश दे दिए। यूआईएलएस विभाग के कई स्टूडेंट्स और टीचर्स गुरदासपुर जाएंगे। देर रात पीयू प्रशासन ने अभिभावकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस में इंतजाम कर दिया था।  

These are the unresolved question of the death of Lavleen in PU, class Friends didn't believe
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

सुबह विभाग में हवन शाम को मौत की खबर- पीयू के यूआईएलएस विभाग के विद्यार्थियों ने पिछले कुछ समय से कई घटनाओं के कारण हवन कराने के लिए डायरेक्टर से अनुमति ली थी। वीरवार सुबह ही विभाग में शांति के लिए हवन किया गया और देर शाम विभाग की होनहार छात्रा की मौत की खबर ने सभी को हिला दिया।

डायरेक्टर डॉ.संगीता भल्ला ने बताया कि कुछ समय पहले भी विभाग की एक छात्रा की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद विद्यार्थियों ने हवन कराने की बात कही थी। वीरवार को भी विभाग में हवन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the unresolved question of the death of Lavleen in PU, class Friends didn't believe
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

पीयू हॉस्टल में लगातार हो रही मौत- पीयू हॉस्टल में पिछले कुछ सालों से लगातार स्टूडेंट की मौत हो रही हैं। दो साल पहले पीयू के ही गर्ल्स हॉस्टल नंबर-5 में पांचवी मंजिल से बायोफिजिक्स विभाग की एक छात्रा ने कूदकर जान दे दी थी।

पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 6 में एक मणिपुरी छात्र की मौत संदिग्ध हालत में हो चुकी है। पीयू के हॉस्टल नंबर 2 में भी एक छात्र ने खुद को जंजीरों से बांधकर आत्महत्या की थी। 

लवलीन की मौत को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पूरे मामले में पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। एक होनहार छात्रा की मौत से सभी को सदमा लगा है। -प्रो.जितेंद्र गोस्वामी, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी 

विज्ञापन
These are the unresolved question of the death of Lavleen in PU, class Friends didn't believe
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

लवलीन की मौत से जुड़े अनसुलझे सवाल 
लवलीन ने अंतिम बार बुधवार रात 12.56 मिनट पर व्हाट्सअप स्टेटस चेक किया है। 
बुधवार रात से वीरवार शाम तक लवलीन को घर या किसी अन्य दोस्त का फोन नहीं आया? 
-लवलीन के कमरे की कुंडी खुली हुई थी। 
-शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिला है।  
-वीरवार दिन भर लवलीन से मिलने क्या कोई उसके कमरे में नहीं आया। 
-लवलीन का कमरा नंबर 22 हॉस्टल के पहले फ्लोर पर रैंप के काफी पास था, लेकिन कोई छात्रा उसके कमरे में क्यों नहीं गई। 
-छात्रा के सिर्फ होठ नीले हुए मिले हैं। 
-किसी ने खाने में तो कुछ नहीं मिला दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed