फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी से 8 दिन पहले सदा के लिए सो गया इकलौता भाई, बिलख उठी तीन बहनें

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(पंजाब) Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
indian boy simranjit singh shot dead in usa
सिमरनजीत की अमेरिका में गोली मारकर हत्या
राखी से 8 दिन पहले ही तीन बहनों का इकलौता भाई हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चला गया। इसकी वजह भी इतनी मामूली सी थी कि वे सारी जिंदगी रोती रहेंगी, जानिए मामला।
indian boy simranjit singh shot dead in usa
गोली मारकर हत्या
वारदात अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो अंजाम दी गई। मृतक सिमरनजीत सिंह (20) मोहाली के खरड़ का रहने वाला था। सैक्रामेंटो में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने कुछ लोगों को शराब पीने से रोका था। यह बात उन्हें गंवारा नहीं हुई और उन्होंने सिमरन पर हमला कर दिया। लोगों ने उसे 11 गोलियां मारी, जिनमें से सात उसकी छाती में लगी। 
indian boy simranjit singh shot dead in usa
गोली मारकर हत्या
घटना के बाद से सिमरन के घर में कोहराम मच गया है। उसकी तीनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिमरन के पड़ोसी दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता रणजीत सिंह भंगू सेक्टर-70 की कोठी नंबर-2607 में रहते हैं। वे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से करीब सात साल पहले रिटायर हुए थे। इन दिनों वे छोटी बेटी को पास न्यूजीलैंड में हैं। बड़ी बेटी यूएसए में रहती है और एक बेटी यहां सन्नी एन्क्लेव में।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian boy simranjit singh shot dead in usa
गोली मारकर हत्या
दलबीर सिंह ने बताया कि सिमरन पिछले साल ही 12वीं की पढ़ाई पूरी कर यूएसए अपनी बड़ी बहन के पास गया था। वह वहां पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। सिमरन सैक्रामेंटो में ही एक शेबरॉम गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम अटेंडेंट का काम करता था। 26 जुलाई की रात गैस स्टेशन स्थित दुकान पर सिमरनजीत मौजूद था। दुकान से कुछ व्यक्तियों ने सामान खरीदा और बाहर खड़े होकर शराब पीने लगे। 
विज्ञापन
indian boy simranjit singh shot dead in usa
गोली मारकर हत्या
गैस स्टेशन के एक कर्मचारी ने उन्हें शराब पीने से रोका तो वे उसके साथ बहस करने लगे। कुछ देर बहस होने के बाद सभी कर्मचारी स्टेशन के अंदर चले गए। जैसे ही सिमरन कुछ वेस्टेज सामान बाहर डस्टबिन में डालने आया तो पहले से ही बाहर बैठे शराबियों ने फायरिंग कर दी। उसके शरीर पर 11 गोलियों के निशान थे, जिनमें 7 निशान छाती पर ही मिले, बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में। सिमरन का शव उसकी बड़ी बहन को सौंप दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed