फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारपाई पर किसी और के साथ थी महिला, पति ने देख लिया और फिर हर तरफ खून ही खून

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
bathinda man shot deat to wife and her boy friend
पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या
घर में ही एक चारपाई पर पत्नी किसी और के साथ थी। अचानक पति की नजर पड़ गई और उसके बाद हर तरफ खून ही खून बिखरा मिला, देखिए तस्वीरों में पूरा मामला।
bathinda man shot deat to wife and her boy friend
पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या
घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव मुहाला में वीरवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान जसप्रीत कौर और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को वारदात में इस्तेमाल किए हथियार समेत काबू कर लिया है। वह नहा धोकर दोनों के शवों के पास बैठा था। जैसे ही पुलिस पहुंची, वह बोला मैं थाने ही आ रहा था।
bathinda man shot deat to wife and her boy friend
पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या
थाना पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह डोड ने बताया कि गुरतेज सिंह अपनी पत्नी जसप्रीत के साथ रहता था। जसप्रीत के गांव मिट्ठू खेड़ा वासी गुरप्रीत सिंह के सा​​थ संबंध थे। गुरतेज को यह पता था और वह इसके लिए उसे टोकता भी था, लेकिन वह नहीं मानी। वीरवार रात को जसप्रीत ने गुरतेज को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। उसके सोने के बाद गुरप्रीत सिंह आ गया और दोनों अपनी दुनिया में मग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bathinda man shot deat to wife and her boy friend
पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या
थाना प्रभारी ने बताया कि इस बीच लाइट चली गई और गर्मी के कारण गुरतेज की नींद खुल गई। वह बाहर आया तो जसप्रीत और गुरप्रीत को एक साथ देखा। वे ऐसी हालत में थे कि गुरतेज गुस्से से तिलमिला गया और अपनी 12 बोर की राइफल से दोनों की गोलियां मार दी। एक गोली गुरप्रीत सिंह की छाती में तथा दो गोलियां पत्नी जसप्रीत की छाती और पेट में लगी। मौके पर ही दोनों दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
bathinda man shot deat to wife and her boy friend
पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या
गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो मंजर देखकर होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इतना पुलिस पहुंचती, गुरतेज सिंह  नहा-धोकर घर के आंगन में अपनी 12 बोर की राइफल लेकर बैठ गया। बता दें कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतका के पिता कुलवीर सिंह निवासी महिना के बयान पर गुरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed