{"_id":"586b90164f1c1b0f781592e8","slug":"if-you-are-a-facebook-user-you-should-know-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB पर किसी लड़की को फ्रेंड बनाने से पहले सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर किसी लड़की को फ्रेंड बनाने से पहले सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Facebook पर किसी अनजान लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट करने से पहले सावधान हो जाए। जैसा इनके साथ हुआ है आपके साथ भी हो सकता है।
फेसबुक
सोशल नेटवर्किंग साईट Facebook पर किसी अनजान महिला से दोस्ती करना मोहाली और लुधियाना के दो व्यक्तियों को भारी पड़ गया। पहला मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पहले दोस्ती की फिर हनी ट्रैप में फंसाकर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाली शिलांग की अलिशा और नाइजीरियन स्टैनली को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
फेसबुक
व्यक्ति ने जांच एजेंसी को बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी फेसबुक पर एक विदेशी युवती से बातचीत हुई। इसके बाद बातचीत का दौर बढ़ गया और दोनों में रोज कई घंटे बात होने लगी। इसके बाद एक दिन युवती ने उनसे मिलने के लिए भारत आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चार दिन बाद उन्हें एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने एक विदेशी महिला को पकड़ा है, जो खुद को उनका मित्र बता रही है। कॉल करने वाले के अनुसार उसके पास भारी मात्रा में विदेशी करेंसी पकड़ी गई है। अगर वह उन्हें पहचानते हैं तो वह कस्टम से संपर्क कर उनके खाते में पैसे जमा करवाकर उन्हें छुड़वा लें।
विज्ञापन
आरोप के अनुसार इसके बाद उन्होंने उनकी महिला मित्र से बात कराई और उसके कहने पर उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद उस महिला से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा। खुद को ठगे जाने का पता चलने पर मोहाली निवासी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान सीबीआई ने नाइजीरिया निवासी स्टैनली और उसके साथ मिलकर ठगी करने के आरोप में नार्थ ईस्ट के शिलांग निवासी अलिशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया।