फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बहन से प्यार करने की दी खौफनाक सजा, इतना मारा तड़प-तड़प कर मर गया

Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
Honour killing in haryana, Boy Beaten till death by girl brother
हरियाणा में ऑनर किलिंग
18 साल के युवक को प्यार करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी और उसके साथ इतनी क्रूरता हुई जिसने सभी को हिला कर रख दिया, तस्वीरें।
Honour killing in haryana, Boy Beaten till death by girl brother
हरियाणा में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है। 11वीं के एक छात्र को स्कूल से बुलाकर सहपाठी छात्रा के भाई ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्कूल में जानकारी पहुंचने पर छात्रा दौड़कर चली आई और छात्र के शव से लिपटकर रोई। पुलिस ने छात्रा को परिजनों से बचाने के लिए सेफ हाउस भेज दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कनीना थाना पुलिस के अनुसार यह ऑनर किलिंग का मामला है।

 
Honour killing in haryana, Boy Beaten till death by girl brother
हरियाणा में ऑनर किलिंग
प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की के भाई प्रीतम बुधवार को बाइक पर सरकारी स्कूल पहुंचा। उसने छात्र प्रदीप (18) से कहा कि कुछ बातें करने हैं। वह प्रदीप और उसके दोस्त को बाइक पर बैठाकर खेतों की ओर ले गया। वहीं प्रदीप की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह प्रदीप के दोस्त को स्कूल तक छोड़कर फरार हो गया। स्कूल में हत्या की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। छात्रा और अन्य लोग भी खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन
Honour killing in haryana, Boy Beaten till death by girl brother
हरियाणा में ऑनर किलिंग
जैसे ही छात्रा ने प्रदीप का खून से सना शव देखा, वो उससे लिपट गई और फूट-फूटकर रोई। स्कूल स्टाफ की ओर से मामले की जानकारी प्रदीप के परिजनों को दी गई। मौके पर पुलिस ने खून लगी लाठी बरामद कर ली और छात्रा की सुरक्षा को देखते हुए उसे सेफ हाउस भेज दिया। प्रदीप के भाई रणबीर की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के भाई प्रीतम, प्रदीप के दोस्त और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 
Honour killing in haryana, Boy Beaten till death by girl brother
हरियाणा में ऑनर किलिंग
स्कूल से फोन आया- प्रदीप स्कूल नहीं आया
प्रदीपके भाई रणदीप ने बताया कि वह नहर पर काम कर रहा था, जबकि भाई स्कूल गया था। घरवालों के पास स्कूल से फोन आया कि प्रदी स्कूल में नहीं आया है। वह अपने भाई की तलाश करने खेत में पहुंचा तो उसने चिल्लाने की आवाज सुनी। देखा तो प्रीतम, प्रदीप का दोस्त और दो अन्य लोग उसको पीट रहे थे। उसे देखकर सभी भाग गए।  प्रदीप के परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed