{"_id":"6aa5c1e330879113910c1ba7","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-167810-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिडरा गांव के पिपरहिया टोले में शुक्रवार की रात नीलम देवी पत्नी धर्मेंद्र चौहान का शव संदिग्ध हालात कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया।
बताया जाता है कि 30 वर्षीय नीलम चार वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ कमरे में सोई थी। रात में बच्ची की नींद खुली तो मां को बिस्तर पर नहीं पाया। वह रोते हुए बगल के कमरे में सो रही दादी चंपा देवी के पास पहुंची। बीमारी के कारण चंपा देवी ने बच्ची को दूसरे कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। वहां पहुंचते ही बच्ची ने मां को फंदे से लटका देखा और चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। नीलम के पति धर्मेंद्र करीब तीन-चार महीने से काम के सिलसिले में औरंगाबाद में हैं। परिजनों व गांव के लोगों ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी से इन्कार किया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
दादी से लिपटकर रोती रही सृष्टि
सुकरौली। चार वर्षीय सृष्टि के लिए शुक्रवार रात का मंजर जिंदगी भर का दर्द बन गया। वह दादी से लिपटकर रोती रही। नीलम के पति धर्मेंद्र चौहान की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की वर्ष 2018 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद धर्मेंद्र ने नीलम से शादी की थी। नीलम से चार वर्षीय बेटी सृष्टि हुई। मां की मौत से अनजान मासूम देर तक दादी से लिपटकर रोती रही। उसकी आंखों में मां को तलाशने की बेचैनी थी, जबकि घटना स्थल पर मौजूद लोग उसे संभालने में खुद अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।