फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ माह पहले बहन का विवाह...अब भाइयों ने जीजा को मार डाला, वजह हैरान कर देगी

Sat, 02 Jan 2021 02:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana Crime News: 23 Year Old Youth Murdered In Panipat Of Haryana
अस्पताल में खड़े मृतक के परिजन व मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बहन ने पड़ोसी से प्रेम विवाह किया तो आक्रोशित भाइयों ने अपने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात हरियाणा के पानीपत के भावना चौक की है। इस खौफनाक वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैली है।

Haryana Crime News: 23 Year Old Youth Murdered In Panipat Of Haryana
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि युवती के भाइयों ने युवक को फोन करके बुलाया और हत्या कर दी। युवक के शरीर पर चाकुओं के 12 निशान हैं। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फुटेज के अनुसार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

Haryana Crime News: 23 Year Old Youth Murdered In Panipat Of Haryana
मृतक नीरज की फाइल फोटो। जानकारी देते हुए भाई जगदीश। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय नीरज पुत्र गुलशन कुमार निवासी बधावा राम कॉलोनी पालिका बाजार में हैंडलूम दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। नीरज ने डेढ़ महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली कोमल के साथ पानीपत कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। जिस कारण कोमल के पिता कश्मीर सिंह, भाई अजय और विजय खुश नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Crime News: 23 Year Old Youth Murdered In Panipat Of Haryana
मृतक नीरज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वह पहले भी कई बार नीरज के भाई जगदीश पर हमला कर चुके थे। जिसकी शिकायत नीरज और उसके भाई ने पुलिस को दी थी। आरोप है कि किला थाना पुलिस ने इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की। जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। कुछ दिन पहले कोमल के ममेरे भाई पवन ने नीरज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
Haryana Crime News: 23 Year Old Youth Murdered In Panipat Of Haryana
नवजोत सिंह सिद्धू।

शुक्रवार रात करीबन आठ बजे आरोपियों ने नीरज को फोन करके भावना चौक पर बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश ने बताया कि चार भाइयों में नीरज तीसरे नंबर का था। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed